back to top

सीएमओ ने दो निजी अस्पतालों का किया औचक निरीक्षण

यूनानी डाक्टर कर रहा था आईसीयू में भर्ती मरीज का इलाज

वरिष्ठ संवाददाता

लखनऊ। निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों की जान से खिलवाड़ जारी है। ऐसे ही दो अस्पतालों का मंगलवार को मुख्य चिकित्साधिकारी टीम ने निरीक्षण किया, जहां एमबीबीएस डॉक्टर नदारद मिला और यूनानी डॉक्टर आईसीयू में भर्ती मरीज का इलाज कर रहा था।

गोलागंज स्थित आलमाइटी हॉस्पिटल पर बीते दिनों ट्रॉमा-बलरामपुर अस्पताल में आईसीयू बेड न मिलने पर रास्ते में उन्हें शिफ्ट कराए जाने का आरोप था। इस मामले में कार्रवाई के निर्देश शासन से मिले थे। मंगलवार को नर्सिंग होम के नोडल अफसर डॉ. एपी सिंह व डॉ. केडी मिश्रा ने अस्पताल पर छापा मारा। अस्पताल के आईसीयू में दो मरीज भर्ती मिले। मरीजों के इलाज लिए एमबीबीएस डॉक्टर की बजाए यूनानी विधा की महिला डॉक्टर इलाज करती मिली। वहीं अस्पताल का नवीनीकरण भी नहीं मिला।

सीएमओ की टीम ने अस्पताल को नोटिस जारी किया है। वहीं सीतापुर रोड स्थित सेट्रर हॉस्पिटल पर टीम को निरीक्षण में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं मिला। यहां भी यूनानी डॉक्टर ही इलाज करता पाया गया। सीएमओ डॉ. मनोज ने बताया दोनों अस्पतालों के खिलाफ शिकायत मिली थी। कहा मामले की जांच कराई जा रही है। जांच में अस्पतालों में लगे आरोप सही मिले तो संचालन पर रोक लगाने की कार्रवाई की जायेगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...