back to top

छत्तीसगढ़ : नशे में धुत व्यक्ति ने धार्मिक शोभायात्रा में घुसा दी एसयूवी, तीन लोगों की मौत, 22 अन्य घायल

जशपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे में धुत एक व्यक्ति ने अपने एसयूवी को धार्मिक शोभायात्रा में घुसा दिया जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और 22 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। जशपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि घटना मंगलवार देर रात बगीचा थाना क्षेत्र के जुरुदंड गांव में उस समय हुई जब 100 से अधिक स्थानीय लोग गणपति उत्सव के दौरान भगवान गणेश की मूर्ति के विसर्जन के लिए शोभायात्रा निकाल रहे थे।

उन्होंने बताया कि बगीचा-जशपुर मार्ग पर स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) ने शोभायात्रा में शामिल लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि विपिन प्रजापति (17), अरविंद केरकेट्टा (19) और खिरोवती यादव (32) नामक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 22 अन्य घायल हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल लोगों को पड़ोसी सरगुजा जिले के अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

अधिकारी ने बताया कि एसयूवी चालक सुखसागर वैष्णव (40) घटना के समय नशे में था और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा वाहन जब्त कर लिया गया है। मामला दर्ज कर घटना की आगे की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...