back to top

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से होगा शुरू, 12 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया रजिस्ट्रेशन

देहरादून। उत्तराखंड की चारधाम यात्रा का 30 अप्रैल से शुभारंभ होने जा रहा है। इस यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह है। अबतक 12 लाख से ज्यादा लोग अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया है। यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए राज्य सरकार यात्रा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में जुट गई है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर यात्रा व्यवस्थाओं को लिए चार वरिष्ठ आईएएस तैनात किए गए हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा से पहले यात्रा मार्गों पर सभी सुविधाएं दुरुस्त कर लें।उल्लेखनीय है कि यमुनोत्री-गंगोत्री के बाद श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई व श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई भक्तों के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन यात्रा की निगरानी कर रहे हैं। सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे ने अनुभवी व वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को चारों धामों की यात्रा तैयारियों के आंकलन हेतु बतौर नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिम्मेदारी दी है।

सचिव संस्कृति युगल किशोर पंत को केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों की निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। युगल किशोर ने केदारनाथ यात्रा मार्ग में तीर्थयात्रियों की मूलभूत सुविधाओं पेयजल, विद्युत, संचार, परिवहन, स्वास्थ्य, आवासीय व्यवस्थाओं, पार्किंग की स्थिति, केदारनाथ धाम के पैदल मार्ग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मार्ग से देहरादून से चारधाम यात्रा के मुख्य पड़ावों ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, अगस्त्यमुनि से होते हुए वे कल उखीमठ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने तीर्थयात्रा से जुड़ी संस्थाओं श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी), स्थानीय लोगों, हक हकूकधारियों व श्री केदारनाथ सभा से भी बातचीत की और केदारनाथ यात्रा के संबंध में सुझाव लिए।बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डाॅ. हरीश गौड़ के अनुसार, सचिव युगल किशोर पंत ने श्री केदारनाथ धाम के शीतकालीन गद्दी स्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन किये।

इस दौरान बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल की ओर से केदारनाथ धाम प्रभारी अधिकारी यदुवीर पुष्पवान ने सचिव को शीतकालीन पूजा व्यवस्था के विषय में अवगत कराया।इस अवसर पर श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने केदारनाथ धाम यात्रा के विषय में सचिव के सम्मुख सुझाव रखे। पुजारी शिवशंकर लिंग, पुजारी टी गंगाधर लिंग वेदपाठी यशोधर मैठाणी, कुलदीप धर्म्वाण सहित समिति कर्मचारी, अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं आईएएस नीरज खैरवाल ने बतौर नोडल अधिकारी यमुनोत्री धाम मार्ग की यात्रा तैयारियों का जायजा लिया और मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली पहुंचे।

RELATED ARTICLES

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टाएक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार...