back to top

Chardham Yatra : उत्तराखंड में बारिश से नदियां उफान पर, दो दिन के लिए रोकी गई चारधाम यात्रा

देहरादून। उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में सात और आठ जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश होने संबंधी मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्देनजर चारधाम यात्रा रविवार को अस्थायी रूप से रोक दी गई। गढ़वाल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि मौसम विभाग ने गढ़वाल मंडल में सात और आठ जुलाई को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है, इसके मद्देनजर सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया जाता है कि वे सात जुलाई को ऋषिकेश से आगे चारधाम यात्रा के लिए रवाना न हों। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु चारधाम यात्रा पर निकल चुके हैं उन्हें मौसम ठीक होने तक उसी स्थान पर रुकना चाहिए जहां वे अभी हैं।

पिछले कुछ दिन से उत्तराखंड के विभिन्न भागों में भारी बारिश के कारण पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन हो रहा है तथा बद्रीनाथ जाने वाला राजमार्ग कई स्थानों पर पहाड़ी से नीचे गिर रहे मलबे के कारण अवरुद्ध हो गया है। चमोली जिले में शनिवार को भूस्खलन के बाद पहाड़ी से गिर रही चट्टानों की चपेट में आने से हैदराबाद के दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। दोनों मोटरसाइकिल से बद्रीनाथ से लौट रहे थे। उत्तराखंड में नदियां भी उफान पर हैं। जोशीमठ के पास विष्णु प्रयाग में अलकनंदा नदी खतरे के निशान के करीब बह रही है, अलकनंदा विष्णु प्रयाग में धौली गंगा में मिल जाती है।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टाएक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार...