back to top

Charadham Yatra : बदरीनाथ मंदिर के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू

बदरीनाथ। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ मंदिर के कपाट छह माह बंद रहने के बाद रविवार सुबह फिर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुबह छह बजे चमोली जिले में स्थित मंदिर के कपाट वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना के साथ देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में खोल दिए गए।

इस मौके पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तथा टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय भी मौजूद थे। कपाट खुलने के दौरान पूरा वातावरण ढोल-नगाड़ों व सेना के बैंड की मधुर धुन और हजारों की संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के जय बदरी विशाल के जयकारों से भक्तिरस से सराबोर हो उठा। इस अवसर पर मंदिर को लगभग 15 टन रंग-बिरंगे और सुगंधित फूलों से भव्य रूप से सजाया गया था, जिसने मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगा दिए।

इससे पहले, परंपरानुसार सुबह बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल, धर्माधिकारी व वेदपाठियों द्वारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई और फिर विधि विधान से माता लक्ष्मी को गर्भ गृह से निकालकर मंदिर की परिक्रमा करा लक्ष्मी मंदिर में विराजमान किया गया। इसके बाद भगवान कुबेर जी व उद्धव जी को बदरी विशाल मंदिर के गर्भ गृह में विराजित किया गया। तत्पश्चात् भगवान बदरी विशाल की चतुर्भुज मूर्ति से घृत कंबल को अलग कर उनका विधिवत अभिषेक (स्नान) करवाया गया और आकर्षक श्रृंगार किया गया।

मुख्य मंदिर के साथ ही बदरीनाथ धाम मंदिर परिक्रमा स्थित गणेश, घंटाकर्ण, आदि केदारेश्वर, आदि गुरु शंकराचार्य मंदिर व माता मूर्ति मंदिर के कपाट भी इस यात्रा हेतु श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। मान्यताओं के अनुसार, वर्ष में छह माह (ग्रीष्मकालीन) मनुष्य भगवान विष्णु की पूजा करते हैं, जबकि बाकी के छह माह (शीतकालीन) यहां देवता स्वयं भगवान विष्णु की आराधना करते हैं, जिसमें मुख्य पुजारी देवर्षि नारद होते हैं। अधिकारियों ने यहां बताया कि स्थानीय प्रशासन ने धाम की यात्रा को सुरक्षित एवं निर्बाध बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

प्रशासन ने दर्शन के लिए पहुंचे सभी श्रद्धालुओं से व्यवस्थित रूप से कतारबद्ध रहकर शांतिपूर्ण ढंग से श्रीहरि के दर्शन करने की अपील की है। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू हो गयी है। उत्तराखंड के चार धामों में शामिल तीन अन्य धाम-गंगोत्री, यमुनोत्री तथा केदारनाथ पहले ही खुल चुके हैं

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टाएक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार...