back to top

बीबीएयू में ए ++ नैक ग्रैड मिलने पर जश्न का माहौल

लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद ( नैक ) के निरीक्षण में ए++ ग्रेड प्राप्त हुआ है। इस खुशी में शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिवार की ओर से जश्न समारोह का आयोजन हुआ। विश्वविद्यालय में गत 9 – 11 अक्टूबर तक नैक टीम ने निरीक्षण कार्य किया गया था। इसके अंतर्गत विश्वविद्यालय के शिक्षा, शोध, अनुसंधान, खेल, उपलब्धि आदि विभिन्न क्षेत्रों के आधार पर विश्वविद्यालय को ए++ ग्रेड हासिल हुआ है।

विश्वविद्यालय की इस उपलब्धि के बाद विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों द्वारा इस सफलता को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। कुलपति के निर्देशन में विश्वविद्यालय द्वारा यह उपलब्धि हासिल की गयी है इसलिए सभी शिक्षकों एवं अन्य विश्वविद्यालय परिवार कुलपति का फूल-माला के साथ आभार व्यक्त किया। इसके बाद स्वयं कुलपति सभी विभागों में गये जहां शिक्षकों ने उनका स्वागत किया।

कुलपति प्रो. संजय सिंह ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि सभी सदस्यों के सामूहिक प्रयासों का सकारात्मक परिणाम है। नैक में ए++ प्राप्त करने के बाद विश्वविद्यालय को देश के शीर्ष 10 शिक्षा संस्थानों में शामिल करना हमारा प्राथमिक लक्ष्य रहेगा। विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के योगदानों के माध्यम से भविष्य में विश्वविद्यालय नयी बुलंदियों को छूने का प्रयास करेगा।

विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों के मध्य शुक्रवार से ही खुशी की लहर रही। विभागों में सभी लोग एक- दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे थे। विद्यार्थियों द्वारा ढोल-बाजों पर झूमते हुए विश्वविद्यालय परिसर में रैली निकाली गयी। सभी का मानना था कि विश्वविद्यालय की यह उपलब्धि भविष्य में काफी महत्वपूर्ण साबित होगी। कार्यक्रम के दौरान कुलसचिव डॉ. अश्विनी कुमार सिंह, डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. राणा प्रताप सिंह, प्रॉक्टर प्रो. संजय कुमार, प्रो. कमल जायसवाल, प्रो. केएल महावर, विभिन्न विभागों के शिक्षकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...