back to top

सीबीआई ने सुशांत के दोस्त, घरेलू सहायकों से की पूछताछ

मुंबई। सीबीआई अधिकारियों ने रविवार को सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी और बावर्ची नीरज सिंह तथा घरेलू सहायक दीपेश सावंत से यहां डीआरडीओ अतिथि गृह में अभिनेता की मौत के सिलसिले में पूछताछ की। एक अधिकारी ने बताया कि जांच दल के अधिकारी बाद में इन लोगों के साथ बांद्रा में अभिनेता के फ्लैट पर भी गए।

अधिकारी ने कहा कि आज सुबह सांताक्रूज के कलीना इलाके में स्थित डीआरडीओ अतिथि गृह में पिठानी, नीरज और सावंत अलग-अलग पहुंचे। केंद्रीय जांच दल के अधिकारी यहीं ठहरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि 14 जून को जब राजपूत (34) अपने कमरे में फंदे से झूलते पाए गए थे तब वे घर में मौजूद थे। इन तीनों से सीबीआई अधिकारियों ने करीब पांच घंटे तक पूछताछ की और बाद में करीब पौने तीन बजे वह इन लोगों को अपने साथ लेकर उपनगरीय बांद्रा के मॉन्ट ब्लांक अपार्टमेंट स्थित दिवंगत अभिनेता के घर गए।

अधिकारी ने बताया कि सीबीआई जांच दल के साथ फोरेंसिक अधिकारियों ने भी राजपूत के घर का मुआयना किया। उन्होंने कहा कि अभिनेता के घर पर मुंबई पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे। शनिवार को भी सीबीआई का दल पिठानी, नीरज और सावंत के साथ राजपूत के मृत मिलने से पहले के घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए अभिनेता के बांद्रा स्थित घर पहुंचा था।

सीबीआई के एक अन्य दल ने शनिवार को सरकारी कूपर अस्पताल का भी दौरा किया था जहां राजपूत के शव का पोस्टमार्टम हुआ था। सीबीआई का एक अन्य दल बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचा था ताकि पूर्व में राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले की जांच कर रहे मुंबई पुलिस के अफसरों से मुलाकात कर सके। सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को पिठानी और नीरज के बयान दर्ज किए थे।

RELATED ARTICLES

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

मई में पड़ेंगे बुद्ध पूर्णिमा, गंगा दशहरा व वट सावित्री जैसे व्रत -त्यौहार

शास्त्रों में भी इन तिथियों को बहुत पुण्यकारी माना गया हैलखनऊ। साल 2026 का पांचवां महीना शुरू होने वाला है। इस माह में कई...

विश्व नृत्य दिवस : भरतनाट्यम में दिखा भगवान शिव का मनमोहक रूप

शास्त्रीयता और लय का सुंदर समन्वय देखने को मिलालखनऊ। विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में एक गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम...

लखनऊ में वीजी पेजेंट्स की शुरुआत

अब शहर से राष्ट्रीय मंच तक मिलेगा मौका लखनऊ। लखनऊ में आज महिलाओं के लिए एक नया संगठित मंच शुरू किया गया, जब वीजी पेजेंट्स...

नृत्य करने से तनाव से मुक्ति मिलती है : सरिता सिंह

विश्व नृत्य दिवस पर नृत्योत्सव व संवाद कार्यक्रमलखनऊ। तबले की थाप पर थिरकते कदम और संगीत के जज्बे के साथ आज उड़ान संस्था के...

सपना गोयल की अगुआई में हुए बाबा सोमनाथ के दिव्य और भव्य दर्शन

-लेखराज मेट्रो स्टेशन के पास 5 मई को दोपहर 1:00 बजे से होगा विशाल भंडारालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज...

बेस्ट डांस के लिए बच्चों संग मदर्स का किया गया सम्मान

रत्ना डांस अकादमी में मना डांससुरा फिएस्टाएक मई से शुरू होंगी दादी, मम्मी, पोती समर डांस क्लासेस लखनऊ। रत्ना डांस अकादमी की ओर से बुधवार...