back to top

भाजपा देश की गंगा जमुनी तहजीब के खिलाफ : अखिलेश

लखनऊ। समाजवादी आंदोलन के प्रखर नेता जनेश्वर मिश्र की 90वीं जयंती शनिवार को राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों में सादगी से मनायी गयी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोमतीनगर स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में स्थापित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट में स्थापित प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया। साथ ही प्रस्तुत क्रांतिकारी जनेश्वर पुस्तक का विमोचन किया। इसके लेखक धनीलाल श्रमिक है। इस अवसर पर पार्क में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता तथा प्रमुख नेता मौजूद रहे।

अखिलेश यादव के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरनमय नंदा एवं राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी सहित जनेश्वर मिश्र की पुत्री मीना तिवारी तथा भाई तारकेश्वर मिश्र ने भी जनेश्वर मिश्र को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद अखिलेश यादव ने किरनमय नंदा और राजेन्द्र चौधरी के साथ पार्क का भ्रमण किया। इस अवसर पर जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा धर्म का दुरुपयोग कर सत्ता हथियाना चाहती है। भाजपा देश की गंगा जमुनी तहजीब के खिलाफ है। जनता को गुमराह कर समाज को बांटना चाहती है। भाजपा नकारात्मक राजनीति कर रही है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी को चीफ सेक्रेट्री बना रखा है, प्रदेश में पूर्णकालिक डीजीपी नहीं है। अधिकारी लगातार भ्रष्टाचार कर रहे हैं। भाजपा भ्रष्टाचार के नये-नये तरीके का आविष्कार कर रही है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है। भाजपा सरकार के डबल इंजन आपस में टकरा रहे हैं। विकास अवरूद्ध हो गया है। मणिपुर जैसी घटनाओं के लिए भाजपा सरकार पूरी तरह से जिम्मेदार है। मणिपुर में महिलाओं को अपमानित किया गया। देश का सिर शर्म से झुक गया।

श्री यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र ने हमेशा सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ी। उन्होंने गैरबराबरी, सामाजिक और आर्थिक भेदभाव मिटाने तथा साम्प्रदायिकता के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने समाजवादी सिद्धांतों को डॉ राममनोहर लोहिया और नेताजी जी मुलायम सिंह यादव और अन्य समाजवादी नेताओं के साथ मिलकर आगे बढ़ाया।

इस अवसर पर जूही सिंह, रविदास मेहरोत्रा, मीरा वर्धन, मधु गुप्ता, अम्बिका चौधरी, डॉ सुनीलम, अरविन्द कुमार सिंह, जयसिंह जयंत, पूजा शुक्ला, सुशील दीक्षित, दानिश सिद्दीकी सहित बड़ी संख्या में प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...