back to top

भोजपुरी गाना ‘रशियन से कम नईखी’ हुआ रिलीज

‘रशियन से कम नईखी’ पर अब तक 259,808 व्यूज आ चुके हैं
लखनऊ। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस नीलम गिरी का नया गाना आया है जो सोशल मीडिया पर भी खूब धूम मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘रशियन से कम नईखी’। इसमें नीलम अपने अब तक के सबसे अलग अंदाज में नजर आ रही हैं और उनका लुक भी काफी शानदार है। नीलम गिरी के फैंस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। गाने में उनके साथ प्रवेश लाल यादव भी दिख रहे हैं जो काफी हैंडसम लग रहे हैं।
नीलम गिरी के नए गाने ‘रशियन से कम नईखी’ पर अब तक 259,808 व्यूज आ चुके हैं और उनके फैंस भी खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक फैन ने कमेंट किया- भोजपुरी की शकीरा। अब तक का बेस्ट सॉन्ग। एक ने लिखा- नीलम गिरी, टीआरपी क्वीन, गाना 10 बार सुन चुका हूं। एक फैन ने लिखा- रशियन से कहां आपकी तुलना, आप कहीं ऊपर हैं। एक ने लिखा- बिल्कुल सही गाना, आप रशियन से कम नहीं। नीलम गिरी उत्तर प्रदेश के बलिया की रहने वाली हैं। उनके दो छोटे जुड़वां भाई और एक बड़ी बहन हैं। उनके पिता की हार्डवेयर की दुकान थी। उन्होंने पटना के सेंट माइकल्स स्कूल से पढ़ाई की और वहीं से ग्रेजुएशन भी किया। नीलम का अपने परिवार के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है और वह अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। नीलम को हमेशा से एक्टिंग और डांसिंग का शौक था। कई लोगों की तरह, उन्होंने भी टिकटॉक पर वीडियो पोस्ट करना शुरू किया। उनके टिकटॉक वीडियो भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की नजर में आए, जिन्होंने उन्हें म्यूजिक वीडियो ‘धनिया हमार नया बड़ी हो’ में काम करने का मौका दिया। यह गाना जल्द ही लोगों का पसंदीदा बन गया और नीलम ने अपनी परफॉर्मेंस और स्क्रीन प्रेजेंस से सबका ध्यान खींचा। नीलम गिरी भोजपुरी म्यूजिक वीडियो की दुनिया में एक जाना-माना चेहरा बन गई हैं। उन्होंने खेसारी लाल यादव, प्रवेश लाल यादव और पवन सिंह जैसे स्टार्स के साथ काम किया है। इन एक्टर्स के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। उन्होंने 2021 में अपनी पहली फिल्म ‘बाबुल’ से फिल्मों में कदम रखा, जिसमें उनके ‘बिट्टू’ के किरदार को फैन्स ने बहुत पसंद किया। बाद में, उन्होंने ‘इज्जत घर’, ‘टुन टुन’, ‘कलाकंद’ और ‘घर परिवार’ जैसी फिल्मों में काम किया। अब उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री की टैलेंटेड युवा अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है और उनके पास कई नए प्रोजेक्ट्स हैं।

RELATED ARTICLES

कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन की कहानी ‘1967 कश्मीर का परमेश्वरी आंंदोलन’

अल्पसंख्यक कश्मीरी हिंदुओं ने पूरी शक्ति से आंदोलन कियालखनऊ। साल 1967 - कश्मीर घाटी से एक 17 साल की नाबालिग हिन्दू लड़की परमेश्वरी हांडू...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

इस महीने दो बार रखा जायेगा रवि प्रदोष व्रत, बन रहा दुर्लभ संयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान शिव की साधना के लिए प्रदोष व्रत को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. मान्यता है कि जो भक्त पूरी श्रद्धा...

धूमधाम से मनाया गया माताजी का 16वां दीक्षा दिवस

इंदिरा नगर जैन मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। गणाचार्य विराग सागर जी महामुनिराज से दीक्षित आर्यिका 105 विविक्त श्री माताजी की...

अरदास यही इस दास की है प्रभु इतनी कृपा बरसा जाना…

ईश्वर के प्रति अडिग विश्वास के प्रतीक है भक्त प्रह्लाद : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा...

सावन में दान करने से मिलती है भोलेनाथ की विशेष कृपा

लखनऊ। देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पवित्र महीना इस बार 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस...

अली फजल व सोनाली के अभिनय ने वेब सीरीज ‘राख’ को बनाया खास

यह सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित हैलखनऊ। ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर की भरमार है। लगभग हर दूसरे हफ्ते कोई नई मर्डर...

कश्मीरी हिंदुओं के विस्थापन की कहानी ‘1967 कश्मीर का परमेश्वरी आंंदोलन’

अल्पसंख्यक कश्मीरी हिंदुओं ने पूरी शक्ति से आंदोलन कियालखनऊ। साल 1967 - कश्मीर घाटी से एक 17 साल की नाबालिग हिन्दू लड़की परमेश्वरी हांडू...