back to top

बलरामपुर : कूड़ा गाड़ी से उठवाया शव, तीन पुलिसकर्मियों समेत सात निलंबित

बलरामपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के उतरौला कस्बे में इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना में एक व्यक्ति का शव नगर पालिका की कूड़ा गाड़ी में लादकर ले जाया गया। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों समेत सात कर्मचारियों को निलंबित कर प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यहाँ बताया कि बुधवार को सादुल्ला नगर थाना क्षेत्र में रहने वाला एक व्यक्ति किसी काम से उतरौला तहसील आया था। तहसील गेट पर अचानक वह गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व्यक्ति के शव को नगर पालिका की कूड़ा गाडी पर लाद कर कोतवाली ले आई। जिस समय शव को कूडा गाडी में लादा जा रहा था, उस समय कस्बा चौकी प्रभारी और एक अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

मामले को तूल पकड़ता देख जिला प्रशासन ने उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने आज यहाँ बताया कि यह वास्तव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना को देखते हुए पुलिस चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच रिपोर्ट आते ही कार्यवाही की जाएगी। नगर पालिका प्रशासन ने भी इस मामले में अपने चार कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...