back to top

आजमगढ़: आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर बवाल, आगजनी

आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)। जिले के अहरौला थानाक्षेत्र के माहुल कस्बे में बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से आक्रोशित दलित समुदाय के सैकड़ों ने लोगों ने जमकर बवाल किया और आगजनी की। पुलिस के मुताबिक अधिकारियों की ओर से नई प्रतिमा स्थापित करने तथा आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्वाई का आश्वासन मिलने के बाद लोग शांत हुए। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए एहतियातन पीएसी तैनात की गई है।

आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया

पुलिस ने बताया कि बुधवारगुरुवार की दरमियानी रात शरारती तत्वों ने माहुल तिराहे पर पुलिस बूथ के सामने लगी आंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार सुबह यह देखकर दलित समाज के लोग आक्रोशित हो गए। सैकड़ों की संख्या में जुटे लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि इस दौरान किसी ने बगल में स्थित पुलिस चौकी पर पथराव शुरू कर दिया।

नई प्रतिमा लगवाई जा रही है

इसके बाद वहां भगदड़ मच गई और कस्बे की दुकानें धड़ाधड़ बंद हो गईं। इसी बीच कस्बे के दूसरे छोर पर आगजनी शुरू हो गई। पुलिस के अनुसार आला अधिकारी कई थानों के पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त प्रतिमा के स्थान पर नई प्रतिमा लगवाई जा रही है और घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्वाई की जाएगी। कस्बे में स्थिति अब सामान्य है।

RELATED ARTICLES

भारत को क्लीन स्वीप से बचने के लिए खेल के हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा

साउथम्प्टन। ब्रिटेन के दौरे में अब तक निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को अगर इंग्लैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप से बचना है तो...

चेक बाउंस मामले में कॉमेडियन राजपाल यादव को जाना होगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सज़ा को बरकरार रखा नई दिल्ली। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी...

अयोध्या के दो पंचायतों के नाम बदले, अब भरत नगर और मां ज्वाला देवी के नाम से जाने जाएंगे

सीएम योगी ने सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या में आज 432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय...

रात करीब डेढ़ बजे ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके पोते की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार...

महराजगंज में दलित युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महराजगंज। महराजगंज जिले की एक अदालत ने प्रेम प्रसंग के कारण छह साल पहले अनुसूचित जाति (दलित) के एक युवक की हत्या करने के...

वायनाड भूस्खलन में मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर अनुग्रह राशि मिले: केरल हाई कोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों और इस घटना...