back to top

बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें प्रभावित… आकलन जारी है: केंद्रीय कृषि मंत्री

भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को कहा कि बेमौसम बारिश तथा ओलावृष्टि से कई राज्यों में करीब 2.49 लाख हेक्टेयर में खड़ी रबी की फसलें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विभिन्न एजेंसियां वास्तविक नुकसान का आकलन लगा रही हैं।

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में उन्नत कृषि मेला के शुभारंभ से पहले चौहान ने पत्रकारों से कहा, ‘फसलों को हुए नुकसान का आकलन अभी जारी है। इसका आकलन तीन अलग-अलग विभाग लगा रहे हैं।उन्होंने बताया कि सबसे अधिक नुकसान गेहूं की फसल को हुआ है। इसके बाद बागवानी फसलों को क्षति पहुंची है। 2.49 लाख हेक्टेयर का आंकड़ा आठ अप्रैल तक की रिपोर्ट पर आधारित है।

चौहान ने किसानों को आश्वस्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ी है।मंत्री ने मंत्रालय के अधिकारियों को प्रभावित राज्यों में फसल को पहुंचे नुकसान की व्यापक समीक्षा करने और राज्य सरकारों के साथ समन्वय कर जमीनी स्तर की जानकारी जुटाने के पांच अप्रैल को निर्देश दिए थे। उन्होंने प्रभावित राज्यों के कृषि मंत्रियों के साथ भी बैठक की।

इससे पहले भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आगाह किया था कि सात अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 10 अप्रैल तक भारी बारिश के अलावा गरज के साथ छींटे पड़ने और ओलावृष्टि होने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...

नौ सीनियर आईपीएस अफसरों के तबादले, आलोक सिंह बने पीएसी के नए डीजी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने गुरुवार को प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। शासन...

अदाणी पोर्ट्स 1,500 करोड़ रुपये में जेपी फर्टिलाइजर्स का अधिग्रहण करेगी

नयी दिल्ली। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह जयप्रकाश एसोसिएट्स से जेपी फर्टिलाइजर्स एंड इंडस्ट्रीज में 100...

राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में होगा संशोधन, मंत्रालय ने सप्लायर्स को पांच साल की जेल का सुझाव रखा

नयी दिल्ली। खिलाड़ियों को प्रतिबंधित पदार्थों की तस्करी और वितरण को अपराध की श्रेणी में लाने के लिये राष्ट्रीय डोपिंग रोधी कानून में फिर...

अमेरिका ने करोड़ों डॉलर की ठगी के मामले में भारत से संचालित कॉल सेंटर बंद कराया

न्यूयॉर्क। अमेरिका के अधिकारियों ने तकनीकी सहायता के नाम पर अमेरिकियों से कथित तौर पर करोड़ों डॉलर की ठगी करने वाले भारत से संचालित...

आरसीबी की निगाहें शीर्ष स्थान पर, सनराइजर्स हैदराबाद की कोशिश पहले क्वालीफायर में जगह बनाने पर

हैदराबाद। गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम जब शुक्रवार को यहां अपने आखिरी आईपीएल लीग मैच में आमने-सामने होंगी...