back to top

अरुणाचल की मंत्री ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता जताई

ईटानगर । अरुणाचल प्रदेश महिला एवं बाल कल्याण मंत्री दासंगलू पुल ने राज्य के लोअर दिबंग वैली जिले में हाल ही सामने आए बच्चियों के उत्पीड़न के मामले पर गहरी चिंता जताई और बच्चों के लिए न्याय तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने की राज्य सरकार की प्रतिबंद्धता दोहराई।

यहां एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि शनिवार को रोइंग में बाल कल्याण से जुड़े प्रमुख हितधारकों के साथ आयोजित बैठक में पुल ने पीड़ितों और उनके परिजनों को पूर्ण सरकारी सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।हितधारकों में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) के सदस्य और जिले के बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) शामिल थे।

मंत्री ने ऐसे मामलों में समन्वित कार्रवाई के महत्व पर ज़ोर देते हुए कहा, पीड़ितों और उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदना है। हम न्याय और राहत सुनिश्चित करने के लिए एकजुट हैं। कोई भी बच्चा असुरक्षित महसूस नहीं करेगा।रोइंग के एक निजी स्कूल में कम से कम आठ नाबालिग लड़कियों का यौन शोषण किए जाने के आरोप में पड़ोसी राज्य असम से आए एक युवक की 11 जुलाई को भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि असम के बोंगईगांव निवासी रियाज उल कुरीम (19) को कथित रूप से एक स्कूल की कई छात्राओं का यौन उत्पीड़न किए जाने पर शुक्रवार को पुलिस हिरासत में लिया गया था। लड़कियों के अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन से इसकी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद अभिभावकों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने उसे लोगों की गिरफ्त से बचाकर हिरासत में ले लिया।

हालांकि, बाद में भीड़ ने पुलिस थाने में घुसकर युवक को बाहर निकाला और उसकी जमकर पिटाई की। जब युवक को भीड़ से बचाकर अस्पताल ले जाया गया तो लोगों ने पीछा करके उसे फिर से पीटा और अंतत: उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवक स्कूल के पास एक निर्माण स्थल पर काम करता था।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मन मोहा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन प्रदर्शन का प्रथम दिवसलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला के अंतर्गत आज...

एक बेटे की मार्मिक कहानी है ‘त्रासदी’

अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति, लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

बड़ा मंगल पर एक लाख पौधों का किया गया वितरण

लखनऊ में 15,000 से अधिक भंडारों का किया गया आयोजनबड़ा मंगल भंडारे: सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण की पहल लखनऊ। मंगलमान संस्था की ओर से...

ऋषि का सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

465वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापनालखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत विधान परिषद अध्यक्ष कुँवर मानवेन्द्र...

काकोरी में निकली कलश यात्रा, पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

लखनऊ। मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे गुरुवार आएंगे जैसे भक्ति गीतों के साथ जैन समाज की सैकड़ो महिलाओं ने बुधवार को कलश...

सोशल मीडिया ने मुझे अभिनय का मौका दिया : कपिल कानपुरिया

लखनऊ। फैमली कंटेंट और समाज से जुड़े किस्सों को लेकर एक अलग अंदाज में दिखने वाले कपिल कनपुरिया अब एक पापुलर वेब सीरीज में...