back to top

यूपी में 10 जनवरी से शरू होगा आरोग्य मेला, 17 को पल्स पोलियो अभियान

  • मेला और पल्स पोलियो की समय से पूरी तो हों तैयारियां : योगी
  • वैक्सिनेशन के ड्राई रन काम की रोज़ हो मॉनिटरिंग
  • प्रदेश में कोरोना की हुई 2.5 करोड़ से ज़्यादा की हुई टेस्टिंग

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि आने वाली 10 तारिख से प्रदेश के ग्रामीण व शहरी इलाकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन दोबारा शुरू किया जा रहा है। इसके अलावा, 17 तारिख को पल्स पोलियो अभियान को चलाया जाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले और पल्स पोलियो अभियान की सभी तैयारियां समय से पूरी करने के निर्देश दिये हैं।

टीम-11 के साथ अनलॉक की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन के संबंध में सभी तैयारियां समय से पूरी की जायें। इस संबंध में जिलों में किये जा रहे कार्यों की नियमित माॅनिटरिंग करते हुए ज़रूरी मार्गदर्शन भी दिया जाये। उन्होंने कहा कि 11 तारिख को प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन के लिए दोबारा आयोजित किये जा रहे ड्राई रन को पूरी प्रतिबद्धता से संचालित करते हुए सभी तैयारियों की गहन समीक्षा की जाये।

योगी ने प्रदेश में 2.5 करोड़ से ज़्यादा कोविड की जांच किए जाने पर संतोष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में टेस्टिंग की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके मद्देनज़र टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से चलाया जाये। अकेले केजीएमयू में 10 लाख आरटीपीसीआर टेस्ट किये जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के मद्देनज़र हर स्तर पर पूरी सतर्कता बरती जाये। कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाये रखते हुए चिकित्सालयों में दवाओं, मेडिकल उपकरण और ऑक्सीजन की बैकअप सहित पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये। उन्होंने सर्विलांस कार्य और कांटेक्ट ट्रेसिंग को प्रभावी ढंग से चलाये रखने के निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

जंतर-मंतर पर महिला ने अभिजीत दीपके पर फेंकी स्याही

नयी दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब एक महिला ने कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संस्थापक अभिजीत...

बाराबंकी में जय दुर्गा ऑटोमोबाइल में भीषण आग, कई दमकलें जुटीं

बाराबंकी। राजधानी लखनऊ में हाल ही में हुए बड़े अग्निकांडों के बाद अब बाराबंकी में भीषण आग की घटना सामने आई है। अयोध्या रोड...

अयोध्या एक शहर नहीं है, यह एक भावना है : अनुपम खेर

अयोध्या में पूरी की फिल्म 'श्री राम भूमि' के पहले शेड्यूल की शूटिंगलखनऊ। अनुपम खेर अपनी अपकमिंग फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर लगातार...

पापा का मुझ पर गर्व करना ही सबसे बड़ा अवॉर्ड है : जेमी लीवर

लखनऊ। दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी और कॉमेडियन जेमी लीवर, जिन्हें कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किस को प्यार करूं' और 'किस किस...

बिखरे हुए समाज और संस्कारों को एकता के सूत्र में पिरोना ही हमारा उद्देश्य : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आनंदमय वषार्योग समिति के तत्वावधान में आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में प्रात: 7:00 बजे भगवान जिनेंद्र देव का भव्य अभिषेक, शांतिधारा एवं नित्य-नियम...

पंडित लच्छू महाराज की विरासत आज भी है जिंदा

लखनऊ। कथक के लखनऊ घराने को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने वाले महान कथकाचार्य पंडित लच्छू महाराज की 19 जुलाई को पुण्यतिथि है।...

गुरु ग्रह के अस्त होते ही खत्म हुआ विवाह सीजन

लखनऊ। पंचांग के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को शाम 7:59 बजे गुरु ग्रह अस्त हो गए हैं। इसके बाद 12 अगस्त 2026 को सुबह...

छरबिंदा: कहानियाँ जो पाठक को अपने से बाँधने की ताकत रखती हैं

लखनऊ। नवनीत नीरव की पकड़ फिक्शन और नॉन-फिक्शन, दोनों विधाओं में समान रूप से सशक्त है। बच्चों, युवा पाठकों और वयस्कों के लिए लिखी...