back to top

सेना को मिली बड़ी कामयाबी, युवाओं को बरगला रहे थे आतंकवादी

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के त्राल में सेना ने मुठभेड़ के दौरान तीन आतंकियों को मार गिराया। मारे गए इन आतंकियों में हिजबुल का एक बड़ा आतंकी भी शामिल है। आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। साथ ही इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

सुरक्षाबलों को रविवार को सूचना मिली थी कि त्राल में आतंकी छिपे हुए हैं। इसके बाद सेना और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी करनी शुरू की। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई करने से पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों से समर्पण करने की बात कही। इसके बावजूद आतंकियों की ओर फायरिंग जारी रही। इस दौरान सेना ने जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया।

वहीं आईजीपी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं। मारे गए आतंकी हिजबुल और जैश के आतंकवादी हैं। यह आतंकी घाटी में आतंकवाद फैलाने का काम कर रहे थे। साथ ही, इन पर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के भी के आरोप थे। इतना ही नहीं, ये सभी आतंकी घाटी के युवाओं को कट्टवाद का नशा पिलाकर अराजकता और हिंसा की ओर धकेलने का काम कर रहे थे।

इससे पहले, पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को बिना उकसावे के संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगी सेना की अग्रिम चौकियों और गांवों को निशाना बनाया। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान ने रात करीब साढ़े नौ बजे संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा से लगे देगवर सेक्टर में छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।

भारतीय सेना इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं मिली है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने माल्टी और खारी करमारा सेक्टर को भी निशाना बनाया, इस पर भारतीय सेना की ओर से मुंहतोड़ जवाब दिया गया।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...