back to top

आजम ख़ान पर अर्मायादित टिप्पणी करने पर जया प्रदा के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ। रामपुर जिला प्रशासन ने वरिष्ठ सपा नेता आजम खान के खिलाफ अमार्यादित भाषा का इस्तेमाल करने पर भाजपा नेता जया प्रदा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रामपुर के सिटी मजिस्ट्रेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि असंज्ञेय अपराध (एनसीआर) के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

अभिनेत्री से नेता बनी जया प्रदा

अभिनेत्री से नेता बनी जया प्रदा ने मायावती के चुनाव प्रचार करने के चलते कहा था, आजम खान के मेरे खिलाफ बयान को देखते हुए मायावती जी को सोचना चाहिए कि उनकी एक्स-रे जैसी आंखें आपके ऊपर भी कहां-कहां डालकर देखेंगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश के रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा ने सोमवार को सपा उम्मीदवार आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम द्वारा उन्हें अनारकली कहे जाने पर आडे हाथ लिया। जया प्रदा ने कहा कि इससे पता चलता है कि पिता ओर बेटा दोनों एक महिला का किस तरह सम्मान करते हैं। जयाप्रदा ने रामपुर में कहा, मैं उसे अपने बेटे के रूप में देखती थी। मैंने उससे ये उम्मीद नहीं की थी क्योंकि मैं उसे शिक्षित व्यक्ति मानती थी।

एक महिला का सम्मान करते हैं

इससे पता चलता है कि पिता-पुत्र किस तरह समाज में एक महिला का सम्मान करते हैं। जयाप्रदा अब्दुल्ला की रामपुर में एक बैठक के दौरान व्यक्त टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें उन्होंने कहा, अली भी हमारे, बजरंग बली भी हमारे, लेकिन अनारकली नहीं चाहिए। अब्दुल्ला स्वार सीट से सपा विधायक हैं। उनके पिता रामपुर सीट से विधायक हैं। आजम खान हाल में जयाप्रदा के बारे में एक विवादित बयान देकर पहले ही सुर्खियों में आ चुके हैं। इस बयान के लिए चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर 72 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया था। रामपुर में तीसरे चरण के तहत मंगलवार को मतदान होना है।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सात PCS अधिकारियों के तबादले,निधि पाण्डेय बनीं लखनऊ की SDM

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सात PCS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार...

पूर्वांचल-मध्यांचल में फूड इंडस्ट्री का विस्तार, बड़े ब्रांडों ने यूपी पर जताया भरोसा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग तेजी से विस्तार कर रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की निवेश-अनुकूल नीतियों के बीच प्रदेश में 40...

लखनऊ में तिरंगामय हुआ माहौल, हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकलीं यात्राएं

लखनऊ। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को राजधानी लखनऊ में नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्राओं का...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...