back to top

हापुड़ घटना के बाद शासन का बड़ा एक्श्न एएसपी व सीओ हटाये गये

लखनऊ। हापुड़ में जारी वकीलों की हड़ताल समाप्त कराने के लिए अधिवक्ताओं के साथ हुई वार्ता में बनी सहमति के आधार पर शासन ने कड़ा रूख अपनाते हुए हापुड़ के अपर पुलिस अधीक्षक व एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र और पुलिस उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिसौदिया का शुक्रवार को तबादला कर दिया। दोनों की जगह नए अफसरों की तैनाती भी कर दी गई है।

एडीजी प्रशासन नीरा रावत की तरफ से जारी आदेश के अनुसार एएसपी मुकेश चंद्र मिश्र को एएसपी ग्रामीण बरेली के पद पर भेजा गया है। एएसपी ग्रामीण बरेली राजकुमार को उनकी जगह हापुड़ स्थानान्तरित किया गया है। एडीजी प्रशासन ने एक अन्य आदेश में हापुड़ के डीएसपी अशोक कुमार सिसौदिया को डीएसपी सहारनपुर और डीएसपी सहारनपुर जीतेन्द्र कुमार शर्मा को डीएसपी हापुड़ के पद पर स्थानान्तरित किया है। हापुड़ से हटाए गए दोनों पुलिस अधिकारियों को अपेक्षाकृत अच्छे जिले में तैनाती दी गई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में शासन व पुलिस के आला अधिकारियों और उत्तर प्रदेश बार काउंसिल के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में इन दोनों अफसरों को हापुड़ से हटाने पर सहमति बनी थी। वहीं वकीलों पर दर्ज मुकदमें भी वापस किये जायेंगे ओर इसके साथ ही वकीलों को मुआवजा भी दिया जायेगा।

29 अगस्त से चल रही वकीलों की हड़ताल गुरुवार की देर रात समाप्त हो गई। हापुड़ की घटना को लेकर गुरुवार की देर रात यूपी सरकार के प्रतिनिधि मंडल और वकीलों के पदाधिकारी के बीच चली लंबी वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त कर दी गई है। यूपी सरकार ने वकीलों की सभी मांगों को मान ली हैं।

सरकार ने वकीलों के सामने तर्क रखा कि जिस दिन घटना हुई मौजूदा समय में एसपी छुट्टी पर थे। इसके अलावा आंदोलन के दौरान दर्ज वकीलों पर सभी मुकदमे को योगी सरकार वापस लेगी। वहीं अधिवक्ता की सुरक्षा के लिए बनाए जाने वाली प्रोटेक्शन एक्ट का प्रस्ताव विधानसभा में पारित कराया जाएगा। हापुड़ में घायल वकीलों को उचित मुआवजा दिए जाने का भी सरकार ने फैसला किया है। बार काउंसिल आॅफ उत्तर प्रदेश की तरफ से बीते 29 अगस्त से चल रही हड़ताल वापस लेने का फैसला किया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...