back to top

सीतापुर में पत्रकार की हत्या के मामले में हुई कार्रवाई, तीन पुलिसकर्मी निलंबित, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

सीतापुर। उत्तर प्रदेश के सीतापुर में पत्रकार राघवेंद्र बाजपेयी की हत्या के मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है और एक थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा के अनुसार पत्रकार की हत्या के मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में महोली के थाना प्रभारी (एसएचओ) विनोद मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि पड़रखा चौकी प्रभारी सतीश चंद्र और दो कांस्टेबल राजकुमार तथा नरेंद्र मोहन को निलंबित कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में और भी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है और जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। सीतापुर में आठ मार्च को दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास बाजपेयी (35) की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के अनुसार हमलावरों ने पत्रकार पर उस समय गोलियां चलाईं जब वह अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था। पुलिस ने अब तक पूछताछ के लिए चार राजस्व अधिकारियों सहित 25 लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस बाजपेयी के मोबाइल फोन और अपराध स्थल से सीसीटीवी फुटेज का विश्लेषण करने के अलावा कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मिश्रा ने बताया कि मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा और दोषियों को निश्चित रूप से गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

रक्षा मंत्री ने मुख्यमंत्री के साथ 19 करोड़ से 2 एकड़ से अधिक क्षेत्र में निर्मित नौसेना शौर्य संग्रहालय के द्वितीय चरण का किया...

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जब हम सुरक्षा के मोर्चे पर मजबूत होंगे तो दुनिया भी मैत्री करेगी। कमजोर के आगे कोई...

अरुण कुमार वार्ष्णेय बने लखनऊ के नए आरटीओ, संजय तिवारी आगरा भेजे गए

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने शनिवार को परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए नौ वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।...

एएमसी सेंटर में भव्य पासिंग आउट परेड, 125 मेडिकल अधिकारियों ने पूरा किया प्रशिक्षण

लखनऊ। आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) सेंटर एवं कॉलेज, लखनऊ स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग कॉलेज (ओटीसी) में मेडिकल ऑफिसर्स बेसिक कोर्स (एमओबीसी)-257 के सफल समापन पर...

हनुमान मंदिरों में उमड़ा आस्था का जन सैलाब, खूब लगे जयकारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले शनिवार को भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती...

भावनाओं को कैमरे पर दिखाना बहुत मुश्किल काम है : सृष्टि सिंह

डॉ. वाणी का किरदार सृष्टि सिंह निभा रही ह ैंलखनऊ। शो यादें अपनी परतदार कहानी और दिल को छू लेने वाले रिश्तों के जरिए...

धर्म ध्वजारोहण अनुष्ठान में सपना गोयल ने दिया नियमित सुंदरकांड पाठ का संदेश

सुंदरकांड से सभी सनातनियों का जीवन बन रहा है सुंदरलखनऊ। अयोध्या जी तीर्थ के राम जन्मभूमि परिसर में निर्मित मां दुर्गा मंदिर पर धर्म...

काकोरी के भगवान पारसनाथ धाम में होगा भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

4 से 29 जून तक होगा आयोजन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दिया गया आमंत्रणलखनऊ। परम पूज्य पट्टाचार्य शिरोमणि आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर...

हिन्दी प्रेमी न्यायमूर्ति डॉ. शेखर यादव किया गया सम्मानित

बाबूराव विष्णु पराड़कर रंगभारती सम्मान डॉ. अमिता दुबे कोलखनऊ। आज लखनऊ के उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के निराला सभागार में हिन्दी पत्रकारिता की 200वीं...

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

गोमती तट पर आस्था का भव्य संगम ​सनातन महासभा द्वारा आयोजित 152वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती में उमड़ा जन सैलाबलखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका...