back to top

कंपनियों के अनुसार छात्रों को कर रहे तैयार, मिल रहा रोजगार

– विश्वविद्यालय ने इंडस्ट्री की मांग के तहत अपने छात्रों को समय-समय पर कार्यशाला, ट्रेनिंग के जरिये कर रहे प्रशिक्षित

– हाल के महीनों में कैंपस प्लेसमेंट के तहत सैकड़ों छात्रों को मिल चुकी है नौकरी

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) अपने छात्रों को इंडस्ट्री की मांग के अनुसार तैयार कर रहा है। जिससे छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के दौरान कोई दिक्कत नहीं हो रही है। इसके लिए कुलपति प्रो. जेपी पांडेय के निर्देशन में ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग की ओर से समय-समय पर आनलाइन वर्कशॉप सहित टेनिंग करायी जा रही है। साथ ही विशेषज्ञों को भी छात्रों को गाइड करने के लिए जोड़ा गया है। जिससे छात्र आसानी से साक्षात्कार को फेस कर सकें। इसका परिणाम भी देखने को मिल रहा है। हाल के दिनों में कैंपस प्लेसमेंट के जरिये विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों का चयन बहु राष्ट्रीय कंपनियों में अच्छे पैकेज और पद पर हुआ है। हाल ही में दो बड़ी कंपनियों ने आॅनलाइन लिये गये साक्षात्कार का रिजल्ट घोषित किया। इसमें 16 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। खास बात ये रही कि इसमें आठ छात्राएं हैं।

नई तकनीकी की दे रहे ट्रेनिंग

विश्वविद्यालय ने संबद्ध संस्थानों के बीटेक, एमटेक, एमसीए और एमबीए छात्रों के लिए नि:शुल्क चार से आठ सप्ताह का आॅनलाइन सर्टिफिकेट कोर्स कराया है। इसमें विशेषज्ञों ने छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, पाइथन, क्लाउड कम्प्यूटिंग, एनालिटक्स, डाटा साइंस में प्रशिक्षित किया। दरअसल वर्तमान में इन तकनीकियों का तेजी से चलन बढ़ा है। ज्यादातर कंपनियां इनमें प्रशिक्षित छात्रों को अधिक मौका दे रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह इंटर्नशिप प्रोग्राम किया जा रहा है। इस आॅनलाइन कोर्स में बीटेक ह्यह्यसीएसई, आईटी, ईई, ईईई, ईसी, मैकेनिकल, सिविल और केमिकल इंजीनियरिंग सहित अन्य ब्रांच के अलावा एमबीए और एमसीए एमटेक छात्रों ने हिस्सा लिया था।

विशेषज्ञ दे रहे प्रशिक्षण

छात्रों को एक महीने के कोर्स के दौरान प्रशिक्षण उद्योग और तकनीकी विशेषज्ञों ने दिया। जिससे की छात्र सीधे इंडस्टी की मांग के अनुसार तैयार हो सकें। इस दौरान छात्रों के लिए डाउट सेशन भी हुआ। वहीं छात्रों को साक्षात्कार के लिए तैयार किया गया साथ ही बायोडाटा बनाने के टिप्स भी मिले। हाल के दिनों में केपीएमजी, इस्टार्लिन एण्ड विल्सन, टीसीएस, इंफोसिस, आर्टेक, श्रीराम ट्रांसपोर्ट, स्टार पेपर मिल और नगेरो, इंडस टावर लिमिटेड, हेल्थवाच टेलीडायग्नोस्टिक सहित अन्य कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट कराया है।

पांच सौ से ज्यादा को मिली नौकरी

पिछले दो महीनों की बात करें तो विश्वविद्यालय के करीब पांच सौ से ज्यादा छात्रों को विभिन्न बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कैंपस प्लेसमेंट के तहत नौकरी मिली है। ट्रेनी सिस्टम इंजीनियर से लेकर सिस्टम इंजीनियर के पद पर छात्रों का चयन हुआ है। वहीं सालाना पैकेज भी साढ़े तीन लाख से लेकर सात लाख रुपए तक रहा है। डीन ट्रेनिंग एण्ड प्लेसमेंट प्रो. अरूणिमा वर्मा ने बताया कि जल्द ही बहुत सी कंपनियां विश्वविद्यालय में प्लेसमेंट के लिए आने वाली हैं। जो कंपनियां फिलहाल साक्षात्कर ले रही हैं उनका भी रिजल्ट जल्द ही आयेगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर युवक की धारदार हथियार से हत्या

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में कथित रूप से इंस्टाग्राम पर दूसरे धर्म की युवती के साथ फोटो लगाने पर एक युवक की...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...