back to top

शादी का झांसा देकर महिला से कई बार किया रेप, मेट्रोमोनियल वेबसाइट पर हुई थी मुलाकात

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में 36 वर्षीय महिला को विवाह करने का झांसा देकर उससे रेप करने और 3.42 लाख रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपी की उम्र 37 वर्ष है और वह मुंबई के मुलुंड इलाके का निवासी है। पीड़िता मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की रहने वाली है। दोनों एक मेट्रोमोनियल वेबसाइट (ऐसी वेबसाइट जिसकी मदद से लोग शादी के लिए जीवनसाथी की तलाश कर सकते हैं) के जरिए संपर्क में आए। श्रीनगर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का आरोप है कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया और उसे ठाणे जिले के विभिन्न होटल में ले जाकर उससे कई बार कथित तौर पर रेप किया।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में यह भी कहा कि आरोपी ने उसे अपने जन्मदिन के जश्न में आमंत्रित किया था और उसने इस दौरान भी उससे रेप किया।अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने अलग-अलग बहानों से महिला से 3.42 लाख रुपये भी ठग लिए। शिकायत के अनुसार, जब महिला ने उससे शादी के बारे में पूछा और अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। आरोपी ने कथित रूप से यह भी कहा कि वह आत्महत्या कर लेगा और सुसाइड नोट में उसका नाम लिख देगा।

इसके बाद पीड़िता ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शनिवार को भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 389 (अपराध का भय दिखाकर जबरन वसूली) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की जांच कर रहे एक अधिकारी ने कहा, हमने पीड़िता की शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच कर रहे हैं। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

नीट-यूजी मामले पर छात्र सम्मेलन करेंगे राहुल गांधी, 17 जून को कोटा से शुरुआत

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मेडिकल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी) और कई अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...