back to top

21 में शत प्रतिशत व 54 जिलों के 10-10 गांवों के गाटों का सर्वे का कार्य पूरा


मुख्य सचिव ने प्रदेश में ई-खसरा पड़ताल का कार्य पूरा होने पर संबंधित सभी अधिकारियों को दी बधाई

विशेष संवाददाता लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खरीफ 2023 अन्तर्गत भारत सरकार की अति महत्वाकांक्षी एग्री स्टैक योजना में ई.खसरा पड़ताल का कार्यकम पायलट प्रोजेक्ट के रूप में संचालित किया गया। योजना प्रदेश के समस्त 75 जनपदों में संचालित की गयी। योजनान्तर्गत प्रदेश के 21 जनपदों में शत प्रतिशत गाटों एवं 54 जनपदों के 10-10 गांवों के गाटों का सर्वे किया गया है।

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने बैठक में प्रदेश में ई-खसरा पड़ताल का कार्य पूरा होने की जानकारी दिए जाने पर संबंधित सभी अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह बदलते हुए भारत का नया उत्तर प्रदेश है। इस कार्य को पूरा करने का श्रेय सभी अधिकारियों व स्थानीय स्तर पर कार्य करने को जाता है

योजना में कृषि विभाग के 2886, राजस्व विभाग के 6462, पंचायत विभाग के 7124, कुल 17316 कर्मचारियों द्वारा मोबाईल एप के माध्यम से 1,15,89,645 गाटों के सर्वे का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

योजना में कृषक का नाम, भूमि/खेत का क्षेत्रफल खेत का अक्षांश एवं देशान्तर फसल की फोटो मोबाईल एप के माध्यम से लेकर एक वृहद् डाटाबेस तैयार किया गया है, जिसका उपयोग बहुआयामी रूप से भविष्य की योजनाओं यथा किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने फसली ऋण उपलब्ध कराने, मृदा स्वास्थ्य का पता लगाने, क्षेत्रवार रासायनिक उर्वरकों की आवश्यकता की गणना करने, कृषक मंडी स्थापित करने, क्षेत्रवार फूड प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना करने क्षेत्रवार बीज एवं कृषि रक्षा रसायनों की व्यवस्था में विभिन्न फसलों के उत्पादन की सम्भावित मात्रा एवं कय केन्द्र स्थापित करने, आपदा प्रबन्धन एवं पात्र कृषकों को सरकारी योजनाओं से लाभान्वित करने में किया जा सकेगा।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

गाजे-बाजे के साथ हुआ आचार्य श्री का डालीगंज आगमन

गोमती नगर जैन मंदिर में पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान और तीर्थ संरक्षण पर मंथन लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को आगामी पारस धाम...

सोमनाथ यात्रा के सफल आयोजन पर कल भंडारा

रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थीलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा आगामी मंगलवार...

बुक अ ट्रीट ने संवाद के साथ साहित्य और सामुदायिक जुड़ाव के साथ मनाई वर्षगांठ

आधिकारिक वेबसाइट —का शुभारंभ किया गयालखनऊ। आज के समय में जब सार्थक संवाद कम होते जा रहे हैं, पढ़ने वालों का समुदाय एक सुरक्षित...

साधु-संतों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा

पुरोहित बोर्ड के गठन की मांग-यह यात्रा 'साधु बाबा स्थान' से सुंदरकांड के पाठ के साथ आरंभ हुई-पांच दिनों तक जारी रहेगी यात्रा, विभिन्न...

आकांक्षा थियेटर आर्ट्स का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

60 दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से तैयार की गयीलखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति...