back to top

किश्तवाड़ में हिजबुल आतंकी की मदद करने के लिए 10 लोगों पर मुकदमा

जम्मू। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने शनिवार को हिज्बुल मुजाहिदीन के शीर्ष आतंकवादी मोहम्मद अमीन उर्फ जहांगीर सरूरी की मदद करने वाले के लिए 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सरोसी पिछले तीन दशकों से किश्तवाड़ जिले में सक्रिय है। किश्तवाड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमीत सिंह मेहता ने कहा, हमने 10 से लोगों की पहचान की है, जो हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकवादी जहांगीर सरोरी को सहायता प्रदान कर रहे हैं और उनके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि रोकथामी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि दचान पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आरोपियों को पकडऩे के प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि वे कथित रूप से आतंकवादियों को आवागमन और वित्तीय सहायता मुहैया करा रहे थे, और आतंकियों के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे थे। सरूरी 1990 के दशक में हिजबुल मुजाहिदीन में शामिल हुआ था, वह कभी गिरफ्तार नहीं हुआ और किश्तवाड़ के जंगलों में छिपा हुआ है। किश्तवाड़ में 2018 में आतंकवाद का प्रभाव बढऩे के पीछे सरोरी का दिमाग माना गया। इसके पहले जिले को आतंक मुक्त घोषित कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...