back to top

लाल किले से 1 करोड़ का सोने का कलश चोरी, CCTV में कैद आरोपी

लाल किला। दिल्ली स्थित ऐतिहासिक लाल किला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद बड़ा चोरी कांड सामने आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मंगलवार को आयोजित जैन धर्म के धार्मिक कार्यक्रम से हीरे-माणिक और पन्नों से जड़ा सोने का कलश चोरी हो गया। इसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

घटना से पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि धार्मिक आयोजन में 760 ग्राम सोने का कलश शामिल किया गया था, जिसमें लगभग 150 ग्राम हीरे और कीमती रत्न जड़े थे। इसी दौरान भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने कलश पर हाथ साफ कर दिया। कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद थे।

कारोबारी सुधीर जैन रोजाना पूजा के लिए कलश लाते थे। बीते मंगलवार को कार्यक्रम के दौरान यह कलश मंच से अचानक गायब हो गया। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हो चुकी हैं और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी संभव है। मामले की जांच जारी है।

बताया जा रहा है कि यह कलश लंबे समय से चोरों की नजर में था और उन्हें सही मौके का इंतजार था। भीड़भाड़ के दौरान सुरक्षा चूक का फायदा उठाते हुए इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया गया। लाल किला देश की सबसे संवेदनशील और हाई-सिक्योरिटी वाली जगहों में गिना जाता है, जहां सीआईएसएफ के जवान 24 घंटे तैनात रहते हैं और पूरे परिसर में सीसीटीवी लगे हैं। इसके बावजूद इतनी बड़ी चोरी होना सुरक्षा इंतजामों पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

इस बीच, दिल्ली पुलिस ने मेट्रो ट्रेन में सोने की ईंट चोरी करने वाले एक आदतन चोर को भी गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी की पहचान 29 वर्षीय सोनू चंद के रूप में हुई है, जो दिल्ली का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से करीब 3 लाख रुपये बरामद किए हैं, जो चोरी के सोने की बिक्री से प्राप्त बताए जा रहे हैं।

दरअसल, 11 जुलाई को पीएस राजा गार्डन मेट्रो थाने में अमित संत्रा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया था कि बहादुरगढ़ से शादिपुर मेट्रो स्टेशन के बीच सफर करते समय उनके बैग से 141.670 ग्राम वजन की सोने की ईंट चोरी हो गई थी। 23 जुलाई को पुलिस ने सोनू चंद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपराध कबूलते हुए बताया कि वह इस तरह की चोरियों में पहले भी शामिल रहा है और उसने सोने की ईंट बेचकर रकम अपने घर पर छिपा रखी थी।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

ज्येष्ठ एकदंत संकष्टी चतुर्थी कल, 2 शुभ योग में में होगी बप्पा की पूजा

वैदिक पंचांग के अनुसार संकष्टी चतुर्थी पर शिव योग पूरे दिन बन रहा हैलखनऊ। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश जी...

गाजे-बाजे के साथ हुआ आचार्य श्री का डालीगंज आगमन

गोमती नगर जैन मंदिर में पंचकल्याणक पात्रों का सम्मान और तीर्थ संरक्षण पर मंथन लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को आगामी पारस धाम...

सोमनाथ यात्रा के सफल आयोजन पर कल भंडारा

रवाना होकर बीते 26 अप्रैल को लखनऊ पहुंची थीलखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल द्वारा आगामी मंगलवार...

बुक अ ट्रीट ने संवाद के साथ साहित्य और सामुदायिक जुड़ाव के साथ मनाई वर्षगांठ

आधिकारिक वेबसाइट —का शुभारंभ किया गयालखनऊ। आज के समय में जब सार्थक संवाद कम होते जा रहे हैं, पढ़ने वालों का समुदाय एक सुरक्षित...

साधु-संतों ने विभिन्न मांगों को लेकर निकाली पदयात्रा

पुरोहित बोर्ड के गठन की मांग-यह यात्रा 'साधु बाबा स्थान' से सुंदरकांड के पाठ के साथ आरंभ हुई-पांच दिनों तक जारी रहेगी यात्रा, विभिन्न...

आकांक्षा थियेटर आर्ट्स का तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव 25 से

60 दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से तैयार की गयीलखनऊ। नगर की ख्याति प्राप्त नाट्य संस्था आकाक्षा थियेटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति...