back to top

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में जैनब आयी प्रथम

लखनऊ। स्वस्थ जीवन शैली को बनाये रखने तथा स्वस्थ भोजन प्रथाओं और उचित पोषण के मूल्य के बारे में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए 1 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय पोषण सप्ताह मनाया जाता है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गृह विज्ञान विभाग ने कुलपति प्रो. एनबी सिंह के नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगितों का आयोजन किया ताकि छात्र तथा छात्रों को संतुलित आहार के प्रति उनकी रुचि तथा जागरूकता को बढ़ाया जा सके।

राष्ट्रीय पोषण सप्ताह समारोह के रूप में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में गृह विज्ञान की विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष विज्ञान संकाय डॉ.ततहीर फात्मा के मार्गदर्शन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के गणेश शंकर विद्यार्थी शिक्षा केंद्र (रूसा बिल्डिंग) में डॉ. कीर्तिमा सचान और डॉ. कल्पना देवी द्वारा बड़े उत्साह के साथ किया गया। प्रतियोगिता विश्वविद्यालय के सभी छात्र तथा छात्राओं के लिए थी।

प्रतियोगिता गृह विज्ञान विभाग में सुबह 11 बजे से शुरू हुई। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सभी विभागों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार जैनब, तैयबा फातिमा, जुनैरा रईस (जंतु विज्ञान विभाग), द्वितीय पुरस्कार शरीबा बानो एवं सफा सिद्दीकी (जंतु विज्ञान विभाग एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग), तृतीय पुरस्कार शृंखला यादव (गृह विज्ञान विभाग) रिदा रहमान एवं अजमा परवीन (जंतु विज्ञान विभाग) एवं सांत्वना पुरस्कार ज्योति वर्मा एवं ताहा फैसल (गृह विज्ञान एवं जंतु विज्ञान विभाग) प्राप्त किया। गृह विज्ञान की शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...