back to top

योगी सरकार की पुलिस ने पैदल गश्त से और मजबूत की कानून व्यवस्था

योगी सरकार के निर्देश पर प्रदेश भर में छह माह (अप्रैल से सितंबर तक) तक चलाया गया पैदल गश्त का विशेष अभियान

38 लाख से अधिक स्थानों की हुई चेकिंग, 2 करोड़ से अधिक संदिग्धों की ली गयी तलाशी

विशेष संवाददाता लखनऊ। माफिया, अपराधियों और अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम कर रही योगी सरकार की पुलिस की पैदल गश्त ने प्रदेश में शांति बनाये रखने में अहम भूमिका निभायी है। इतना ही नहीं, अभियान चलाकर पुलिस की पैदल गश्त से संदिग्धों को चिन्हित किया गया, जिनके पास से अवैध असलहे से लेकर अवैध शराब तक बरामद हुई है।

पिछले छह माह (अप्रैल से लेकर सितंबर) तक पूरे प्रदेश में एसपी, एएसपी, सीओ, थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल एवं होमगार्ड ने पैदल गश्त के जरिये 38,93,386 स्थानों पर चेकिंग की, जबकि 2,09,31,904 संदिग्धों की तलाशी कर 7,86,33 मुकदमे दर्ज किए गए और 8,84,86 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस दौरान 17,690 अवैध असलहे और 7,416 अवैध वाहन बरामद किये।

वहीं पैदल गश्त में 9,85,186 अवैध शराब बरामद की गयी। इतना ही नहीं अभियान में 15,04,977 मनचले और शोहदों के अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया जबकि 6,79,534 अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। डीजीपी विजय कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के अनुसार अपराधियों पर नकेल कसने एवं बेटियों को सुरक्षा का अहसास कराने के लिए पुलिस द्वारा पैदल गश्त की जाती है। इसी के तहत पिछले छह माह में दो हिस्सों जोन और कमिश्नरेट स्तर पर पैदल गश्ती का अभियान चलाया गया।

प्रदेश के सभी आठ जोन में गश्त के दौरान 32,39,791 स्थानों की चेकिंग की गयी, जिसमें 1,58,71,828 संदिग्धों की तलाशी ली गयी। वहीं 72,306 मुकदमे दर्ज कर 81,270 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। इस दौरान 16,463 अवैध शस्त्र बरामद किए गए, जबकि 6404 अवैध वाहन को जब्त किया गया। इतना ही नहीं, अभियान में 9,78,782 लीटर अवैध शराब भी पकड़ी गयी। साथ ही चौराहों, मॉल्स समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग के समय 12,61,677 शोहदों के अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया।

इसके अलावा पुलिस गश्ती के दौरान 5,62,432 अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान आठ जोन में सबसे ज्यादा लखनऊ जोन ने कार्रवाई की है। वहीं अभियान के दौरान कार्रवाई में गोरखपुर दूसरे, वाराणसी तीसरे, बरेली चौथे और कानुपर जोन पांचवे स्थान पर है।

वहीं प्रदेश के सात कमिश्नरेट में पैदल गश्त के दौरान 6,53,595 स्थानों की चेकिंग की गयी, जिसमें 50,60,076 संदिग्धों की तलाशी ली गयी। वहीं 6327 मुकदमे दर्ज कर 7216 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया। इस दौरान 1227 अवैध शस्त्र बरामद किए गए, जबकि 1012 अवैध वाहन को जब्त किया गया। इतना ही नहीं अभियान में 6404 लीटर अवैध शराब भी पकड़ी गयी।

साथ ही चौराहों, मॉल्स समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग के समय 2,43,300 शोहदों के अभिभावकों को बुलाकर चेतावनी देकर छोड़ा गया। इसके अलावा पुलिस गश्ती के दौरान 1,17,102 अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया। अभियान के दौरान सात कमिश्नरेट में सबसे ज्यादा लखनऊ कमिश्नरेट ने कार्रवाई की है। वहीं अभियान के दौरान कार्रवाई में वाराणसी दूसरे, कानपुर तीसरे, आगरा चौथे और गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट पांचवे स्थान पर है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...