back to top

आज अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार


अयोध्या, औद्योगिक विकास और किसान होंगे केंद्र में, अनुपूरक बजट में हो सकती हैं बड़ी घोषणाएं

विशेष संवाददाता लखनऊ। प्रदेश सरकार बुधवार को सदन में वित्त वर्ष 2023-24 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। बजट का मुख्य फोकस अयोध्या, औद्योगिक विकास, त्वरित आर्थिक विकास और किसान पर केंद्रित रह सकता है। अनुपूरक बजट का आकार 42 हजार करोड़ रुपये तक हो सकता है। पिछले वित्त वर्ष का आखिरी अनुपूरक बजट 33,768 करोड़ रुपये था। उसकी तुलना में करीब 8500 करोड़ रुपये ज्यादा हो सकता है। पिछले अनुपूरक बजट में पूंजीगत व्यय के लिए लगभग 20 हजार करोड़ और राजस्व लेखा के लिए करीब 13756 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था।

बजट का केंद्र बिंदु अयोध्या और तीर्थ विकास परिषद हो सकता है। 22 जनवरी को नव्य अयोध्या के भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने में किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके अतिरिक्त राज्य राजधानी क्षेत्र को तरजीह देते हुए प्रावधान किए जा सकते हैं। इसके अलावा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के 60 किलोमीटर के नये लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए प्रावधान, चार लेन के 14 किमी लंबे चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे, फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस वे से जोड़ने के प्रस्ताव की तैयारी, पांच एक्सप्रेस के दोनों किनारों पर तीस औद्योगिक गलियारों की स्थापना के लिए प्रारंभिक राशि, गन्ने के बकाया भुगतान के लिए स्पेशल पैकेज लाने की संभावना, साइबर हेल्पलाइन और थानों में महिला डेस्क के लिए बजट के आसार, नए मेडिकल कालेज, डाक्टर, वेतन व अन्य मदों के लिए प्रावधान, पावर कारपोरेशन के लिए, किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली के लिए पर्याप्त बजट देने की संभावना है। त्वरित आर्थिक विकास के लिए अलग पैकेज, सड़कों की मरम्मत के लिए 5000 करोड़ रुपये आवंटन की संभावना व 15 लाख टैबलेट खरीद के लिए बजट की व्यवस्था भी की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...