back to top

विश्वविद्यालयों में ड्रग्स को लेकर योगी सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि नोएडा और ग्रेटर नोएडा के विश्वविद्यालय युवाओं में नशीली पदार्थों के खतरे से निपटने के लिए आंतरिक दल गठित करें। उन्होंने गौतमबौद्ध नगर प्रशासन के अधिकारियों, पुलिस विभाग और चुने हुए प्रतिनिधियों के साथ एक समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिए।

पिछले कुछ महीनों में नोएडा और ग्रेटर नोएडा में कई मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किए गए हैं। पुलिस ने पाया कि इन तस्करों के निशाने पर कॉलेज और विश्वविद्यालय भी थे। समीक्षा बैठक के दौरान स्थिति को गंभीरता से लेते हुए आदित्यनाथ ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान में विश्वविद्यालयों की भागीदारी पर जोर दिया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालयों से मादक पदार्थों की लत के मुद्दे को हल करने के लिए समर्पित आंतरिक दलों को गठित करने करने को कहा। बयान में कहा गया, आदित्यनाथ ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को नशा विरोधी अभियान में तेजी लाने और कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया और कहा कि विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास मंडराने वाले संदिग्ध लोगों की जांच की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने छात्रों को मादक पदार्थों का आदि बनाने वालों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के महत्व पर जोर दिया, जिसमें उनकी संपत्ति जब्त करना भी शामिल है।गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित बैठक के दौरान मेरठ मंडलायुक्त सेल्वा कुमार जे, नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार, यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण के सीईओ अरुण वीर सिंह, जिलाधिकारी मनीष वर्मा, पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह मौजूद रही। इस मौके पर नोएडा के विधायक पंकज सिंह, दादरी के विधायक तेजपाल नागर, जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह और एमएलसी श्रीचंद शर्मा समेत अन्य भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...