back to top

जैन मन्दिर मे हुई उत्तम संयम धर्म की पूजा

दस लक्षण पर्व का छठवां दिन

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे दशलक्षण महापर्व के छठवें दिन उत्तम संयम धर्म की पूजा भक्तों ने की। मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि इस दिन व्यक्ति अपने मन, वचन और शरीर पर संयम रखने के महत्व को समझते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान के अभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। सत्यवादी की ही सर्वत्र प्रतिष्ठा होती है , वही सुखी है। नम्रता और प्रिय संभाषण ही मनुष्य के आभूषण माने गये हैं। प्रात: काल सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान के अभिषेक एवं शांतिधार द्वारा किया गया। जैन समाज के अध्यक्ष पवन कुमार जैन ने बताया कि सायंकाल सांस्कृतिक कार्यक्रम के सुंदर आयोजन हुये। जिसमे सकड़ों लोगों ने भक्ति नृत्य करते हुए कार्यक्रम मे शामिल हुए। जैन समाज के महा मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि मंगलवार को सुगंध दशमी पर्व के मौके पर जैन धर्म के 10वें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ का विशेष पूजन किया गया। सुगंध दशमी पर्व कथा का वाचन भी रूबी दीदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से अभय, पवन, रोहित, शशि, सुदीप, रीना सहित अनेकों भक्त उपस्थित हुए।

धूमधाम से मनाया गया धूप दशमी दिवस
लखनऊ। आज लखनऊ के सभी जैन मंदिरों में प्रात श्री जैन श्रद्धालुओं ने पीले वस्त्र पहनकर तीर्थंकर शीतलनाथ भगवान का अभिषेक किया एवं विश्व शांति मंत्र उच्चारण के साथ शांति धारा सभी ने किया। शांति धारा के उपरांत जैन महिलाओं ने भक्ति भाव से आरती एवं भक्ति नृत्य भी किया। विशेष रूप से आज भगवान शीतल नाथ कि धूप दशमी के दिन पूजा अर्चना हुई एवं सभी ने अष्ट कर्मों के नाश की भावना के साथ ओम श्री शीतल नाथ जिनेंद्रायें अष्ट कर्म धूपम निर्वामपति स्वाहा। इस मंत्र के साथ धूप को अग्नि में डालकर सभी की शांति की कामना की। इस अवसर पर चौक, याहियागंज, सहादतगंज, चारबाग, ऐशबाग, अमीनाबाद, गोमती नगर, आशियाना, गुडंबा, डालीगंज, में स्थित जैन मंदिरों में भक्ति भाव से पूजा अर्चना हुई। इसी क्रम में शाम को सभी मंदिरों में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं भी महिला मंडल द्वारा संपन्न कराई गई।

RELATED ARTICLES

मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

सभी भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। अयोध्या धाम मार्ग डालीगंज स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के मनाया...

गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर शिष्य के जीवन को प्रकाशमान करता है : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवंदन-छात्राभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। गुरुवंदन-छात्राभिनंदन भारतीय शिक्षा-संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें गुरु और...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...