back to top

गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर शिष्य के जीवन को प्रकाशमान करता है : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवंदन-छात्राभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन

लखनऊ। गुरुवंदन-छात्राभिनंदन भारतीय शिक्षा-संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें गुरु और शिष्य के संबंध को केवल ज्ञान के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं माना जाता, बल्कि उसे संस्कार, सम्मान और व्यक्तित्व-निर्माण का आधार समझा जाता है। गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर शिष्य के जीवन को प्रकाशमान करता है। वह केवल पाठ्यज्ञान ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की दिशा भी प्रदान करता है। वहीं छात्र समाज और राष्ट्र के भविष्य का संवाहक होता है, जिसकी प्रतिभा, अनुशासन और संवेदनशीलता आने वाले समय की संरचना निर्धारित करती है। गुरुवंदन गुरु के प्रति कृतज्ञता, श्रद्धा और सम्मान की अभिव्यक्ति है, जबकि छात्राभिनंदन विद्यार्थियों की उपलब्धियों, संभावनाओं और प्रयासों का अभिनंदन है। यह आयोजन शिक्षा को केवल परीक्षा और परिणाम तक सीमित न रखकर उसे मानवीय मूल्यों, प्रेरणा और परस्पर आदर के उत्सव में रूपांतरित करता है। वास्तव में, जहाँ गुरु का आशीर्वाद और छात्र का समर्पण एक साथ उपस्थित होते हैं, वहीं सच्चे अर्थों में शिक्षा का मंदिर जीवंत होता है। इसी भावभूमि पर आज बालिका विद्यालय इंटरमीडिएट कॉलेज, मोती नगर, लखनऊ में भारत विकास परिषद, महिला शाखा, चौक द्वारा गुरुवंदन-छात्राभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. लीना मिश्र ने भारत विकास परिषद महिला शाखा, चौक की संरक्षक सुश्री कंचन अग्रवाल, अध्यक्ष श्रीमती अलका अग्रवाल तथा सचिव श्रीमती प्रीति अग्रवाल का विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक स्वागत किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रधानाचार्या डॉ. लीना मिश्र ने छात्राओं को इस आयोजन के उद्देश्य से अवगत कराते हुए कहा कि गुरु और छात्र एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। गुरु की महत्ता को कोई भी नकार नहीं सकता। गुरु जैसा चाहे, छात्र को वैसा गढ़ सकता है और यदि छात्र गुरु द्वारा दिखाए गए सही मार्ग पर सतत अग्रसर रहे, तो संपूर्ण समाज उसका अभिनंदन करने के लिए तत्पर रहता है। कार्यक्रम का सफल संचालन श्रीमती मंजुला यादव द्वारा किया गया। श्रीमती प्रतिभा रानी के निर्देशन में कक्षा 9 की छात्राओं इल्मा एवं राखी ने गुरु की महत्ता को दशार्ते हुए मधुर गीत प्रस्तुत कर सभी को भावविभोर कर दिया। इसके पश्चात समस्त अतिथियों एवं प्रधानाचार्य डॉ लीना मिश्र द्वारा सत्र 2025-26 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को तिलक लगाकर, मिष्ठान खिलाकर, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित छात्राओं में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान वर्ग की सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा जाह्नवी, कक्षा 11 में कला वर्ग की छात्रा आराधना निषाद तथा विज्ञान वर्ग की छात्रा शालिनी पाल, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्रा हर्षिता मिश्रा, कक्षा 9 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा काजल तिवारी, कक्षा 8 की छात्रा इल्मा, कक्षा 7 की छात्रा जाह्नवी तथा कक्षा 6 की छात्रा आयुषी शुक्ला सम्मिलित रहीं।

RELATED ARTICLES

मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

सभी भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। अयोध्या धाम मार्ग डालीगंज स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के मनाया...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

सूर्यप्रसाद दीक्षित को मिला गंगारत्न पांडेय साहित्य शिरोमणि सम्मान

जगरानी पांडेय स्मृति सम्मान से मंजुला दीक्षित सम्मानित लखनऊ। पं. गंगारत्न पाण्डेय जी 109वीं जयंती सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन हिंदी संस्थान, उ.प्र. के निराला...

ज्येष्ठ माह का पहला बड़ा मंगल 5 को , बन रहा दुर्लभ संयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन संकटमोचन हनुमान जी को समर्पित है। वैसे तो सनातन धर्म में साल का हर मंगलवार विशेष होता...

मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

सभी भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। अयोध्या धाम मार्ग डालीगंज स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के मनाया...

सुख-समृद्धि का प्रतीक नरसिंह जयंती कल

बुरी नजर से सुरक्षा और डर से मुक्ति मिलती हैलखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि...

विशेष संयोग के साथ 2 मई से शुरू होगा ज्येष्ठ का महीना

ज्येष्ठ मास 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक रहेगालखनऊ। सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास को अत्यंत पवित्र और आध्यात्मिक उन्नति का विशेष...

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...