back to top

एंटीबायोटिक सिरप में निकले कीड़े, बच्चों की सेहत पर संकट, जांच में जुटा ड्रग विभाग

ग्वालियर (मध्यप्रदेश)। मध्यप्रदेश में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत होने के बीच, ग्वालियर में एक सरकारी अस्पताल द्वारा एक बच्चे को दी गई एंटीबायोटिक दवा की शीशी में कीड़े मिलने की शिकायत सामने आई है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी बताया कि बच्चे की मां की ओर से की गई शिकायत के बाद मुरार स्थित सरकारी अस्पताल में एजीथ्रोमाइसिन
नाम की इस दवा का अब पूरा भंडार सील करके इसके नमूने भोपाल स्थित एक प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं।

जीथ्रोमाइसिन एंटीबायोटिक दवा आमतौर पर बच्चों को सामान्य संक्रमण की स्थिति में दी जाती है। अधिकारियों के मुताबिक, यह दवा जेनरिक है और मध्यप्रदेश की एक कंपनी द्वारा बनाई गई है। औषधि निरीक्षक अनुभूति शर्मा ने कहा, मुरार स्थित सरकारी अस्पताल में एक महिला ने एजीथ्रोमाइसिन ओरल सस्पेंशन की बोतल में कीड़े होने की शिकायत की थी।

उन्होंने कहा कि हालांकि महिला दवा की जिस शीशी को लेकर आई थी, वह खुली हुई थी लेकिन इसके बावजूद मामले की तुरंत जांच की गई। शर्मा ने बताया कि मुरार स्थित अस्पताल में रखी गर्इं और वितरित की गर्इं इस दवा की सभी 306 शीशियों को वापस मंगाकर जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दवा की कुछ शीशियों की प्रारंभिक जांच करने पर कीड़े जैसा कुछ नहीं दिखाई दिया, किंतु इसका परीक्षण होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि इसमें से कुछ शीशियों को जांच के लिए भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है। शर्मा ने बताया कि इस दवा का नमूना कोलकाता स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला में भी भेजा जाएगा। दवाई की शीशी में कीड़े होने का यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ कफ सिरप के सेवन से संदिग्ध रूप से किडनी खराब होने के कारण अब तक 24 बच्चों की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...