back to top

नया कानून बनाने से महिलाओं की होगी महत्वपूर्ण भूमिका

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। राजधानी के उत्तर विधानसभा में सीतापुर रोड पर निजी लॉन में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने हिस्सा लिया। उनके साथ विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा और महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, समाज सेविका नम्रता पाठक, क्षेत्रीय अध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, एकल अभियान महामंत्री बिंदु बोरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आधी आबादी की बहुत लंबे से चली आ रही मांग को पूरा किया है। नगर पालिका, नगर पंचायत और पंचायती राज में हमारी बहनों को आरक्षण मिल रहा था लेकिन विधान मंडलों और संसद में आरक्षण की मांग लंबे समय से अनेकों संगठनों के द्वारा की जा रही थी लेकिन कोई भी सरकार इस जोखिम को उठाने का साहस नहीं कर सकी।

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त किया। भविष्य में महिलाओं की सुरक्षा उनके सशक्तिकरण, मान सम्मान से जुड़े निर्णय के संबंध में नए कानून बनाने में भी आधी आबादी महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मुझे विश्वास है कि इस अधिनियम पारित होने के बाद बहनों का और प्रभावशाली ढंग से देश की विकास यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान बढ़ेगा। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए परित अधिनियम भविष्य में महिलाओं के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

जिससे राजनैतिक क्षेत्र में उनका मान सम्मान और प्रतिनिधित्व बढेÞगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि हमने अभी नवरात्र में नारी शक्ति के रूप में देवी मां के नौ रूप का पूजन कार्य किया है। यह हमारे देश की संस्कृति है जिसमें छोटी-छोटी कन्याओं का भी पूजन करते हैं देवी के रूप में देखते हैं। वही हमारे देश में झांसी की रानी जैसी महिलाओं ने हमारे इतिहास को गौरवान्वित किया है।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि देश की आधी आबादी को सशक्त करने के लिए मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया।

गोदावरी मिश्रा ने कहा कि अधिनियम को पास करने के लिए आज उत्तर विधानसभा की सभी महिला बहनों की ओर से प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हैं उनका नमन वंदन करते है। बूथ पर जाकर घर-घर महिलाओं से संपर्क कर मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में किया जा रहे हैं कार्यों को बताना है और नारी शक्ति जागृत करने का कार्य करना है।

सम्मेलन में महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष सीता नेगी, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, विवेक तोमर, टिंकू सोनकर, महामंत्री रीना चौरसिया, पार्षद रानी कनौजिया, अभिलाषा कटियार, संतोष तेवतिया, महिमा सिंह, रूपाली गुप्ता, कुमकुम राजपूत, रश्मि सिंह, उमा मिश्रा, सरिता सिंह, बबीता सिंह, दीपा मिश्रा, रंजना दुबे, शीला मिश्रा, दिव्यांशी शुक्ला, गुड़िया निगम मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...