back to top

मां शीतला से की उत्तम स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना

लखनऊ। शीतलाष्टमी पर्व श्रद्धा व सत्कार के साथ मनाया गया। भक्तों ने बासी प्रसाद शीतला माता को अर्पित कर सभी के सुख समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने परिवार की खुशहाली की कामना के साथ शीतला माता का व्रत रखा। पूरे विधि विधान के साथ माता की पूजा-अर्चना की। मेहंदीगंज स्थित शीतला देवी मन्दिर में सुबह से ही भक्त एक दिन पहले बनाया हलवा, पूड़ी, पुआ आदि पकवान लेकर पहुंचने लगे। शीतला देवी मन्दिर कमेटी के अध्यक्ष सुनील सैनी ने बताया कि शीतला माता का व्रत रखने से माता चेचक और खसरा जैसे रोगों से बचाती हैं। शीतला माता ग्रीष्मकाल में शीतलता प्रदान करती हैं इसलिए उन्हें शीतलता देने वाली देवी कहा जाता है। शीतला माता की पूजा करने से शरीर स्वस्थ रहता है और परिवार में सुख समृद्धि आती है।

भजन कीर्तन का आयोजन:
पर्व को लेकर अलसुबह से ही महिलाएं सजधज कर हाथों में पूजा सामग्री के थाल लिए मंदिरों में माता शीतला की पूजा आराधना करने पहुंची। जहां पर एक दिन पहले घर पर बनाए गए पुए, पकोड़ी, पूड़ी, राबड़ी, दही आदि पकवानों का भोग लगाया। वहीं महिलाओं के द्वारा व्रत रखे गए और माता शीतला से परिवार वालों की सुख समृद्धि के लिए दुआएं मांगी। इस दौरान महिलाओं ने माता से घर परिवार की सुख समृद्धि की दुआएं भी मांगी। श्रद्धालुओं की ओर से कई स्थानों पर रात्री को मंदिरों में भजन कीर्तन के आयोजन भी किए गए। सामाजिक मान्यता के अनुसार शीतला अष्टमी के दिन शीतला मां का पूजन करने से चेचक, खसरा, बड़ी माता, छोटी माता जैसी बीमारियां नहीं होती और अगर हो भी जाए तो उससे जल्द छुटकारा मिलता है। ऐसी मान्यता है कि माता शीतला शांति की देवी हैं जो विभिन्न प्रकार की बीमारियों से भक्तों की रक्षा करती हैं।

मांगलिक गीत गाते हुए पहुंची मंदिर:
इंदिरानगर के बालविहार स्थित शीतला माता मंदिर पर महिलाओं ने शीतला माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की और ठण्डे भोजन का भोग लगाया। शीतला अष्टमी के अवसर पर तालाब किनारे मन्दिर में महिलाओं ने ठण्डे पकवानों का भोग लगाया। सुबह से ही महिलाओं ने सज धज कर मांगलिक गीत गाते हुए शितला मन्दिर में जाकर ठण्डे पकवानों का भोग लगाया।

नए वस्त्र धारण किए:
शीतलाष्टमी पर शीतलामाता मन्दिरों में महिलाओं का तांता लगा रहा। अल सुबह से ही महिलाएं नए वस्त्र धारण कर समूहों में मंगल गीत गाती हाथों में पूजा के थाल लिए मन्दिर पहुंची।

RELATED ARTICLES

मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस पर हुआ सामूहिक सुंदरकांड पाठ

सभी भक्तों ने भंडारा प्रसाद ग्रहण कियालखनऊ। अयोध्या धाम मार्ग डालीगंज स्थित मानस एवं नर्मदेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस कार्यक्रम बड़े हर्षौल्लास के मनाया...

गुरु वह दीपक है, जो स्वयं जलकर शिष्य के जीवन को प्रकाशमान करता है : डॉ लीना मिश्र

बालिका विद्यालय में भारत विकास परिषद द्वारा गुरुवंदन-छात्राभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ। गुरुवंदन-छात्राभिनंदन भारतीय शिक्षा-संस्कृति की उस गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है, जिसमें गुरु और...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त माहौल में मतदान हो रहा है : PM मोदी

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में इस बार भयमुक्त वातावरण में मतदान हो रहा है, जो पिछले छह-सात...

उच्च न्यायालय का तमिलनाडु सरकार को निर्देश…तीसरी गर्भावस्था के लिए मातृत्व अवकाश मंजूर करें

चेन्नई। मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि मातृत्व लाभ, विशेष रूप से कर्मचारियों की तीसरी गर्भावस्था के लिए अवकाश स्वीकृत करने में सरकार...

गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों की अहम भूमिका: CM योगी

हरदोई । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण में किसानों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि एक...

महाराष्ट्र : सरपंच के उपचुनाव में दिवंगत सरपंच की पत्नी को करना पड़ा हार का सामना

बीड। महाराष्ट्र के बीड जिले के मस्साजोग गांव में सरपंच पद के लिए हुए उपचुनाव में बुधवार को दिवंगत सरपंच की पत्नी को हार...

सपा ने दिया उप्र के लोगों को गाली देने वाली द्रमुक का साथ : प्रधानमंत्री मोदी

हरदोई । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिला आरक्षण से संबंधित संविधान संशोधन विधेयक के संसद में पारित नहीं होने के मुद्दे पर, खासकर समाजवादी...

गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिले, पुलिस अलर्ट पर जारी

गुरुग्राम। गुरुग्राम के कई विद्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल बुधवार सुबह प्राप्त हुए, जिसके बाद पुलिस ने परिसरों में...