back to top

नेपाल का अंतरिम PM कौन होगा, Gen Z और सेना के बीच बातचीत का दौर शुरू

काठमांडू । नेपाल की राजधानी काठमांडू में बीते दिनों भड़के हिंसक प्रदर्शनों के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं। गुरुवार को सेना ने बताया कि प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच बातचीत का दौर चल रहा है, जिसमें देश के लिए नए अंतरिम प्रधानमंत्री के चयन पर सहमति बनाने की कोशिश की जा रही है।

सेना के प्रवक्ता राजा राम बस्नेत ने बताया कि “प्रारंभिक बातचीत शुरू हो चुकी है और आज भी जारी रहेगी। हमारा प्रयास है कि हालात को धीरे-धीरे सामान्य किया जा सके।

नेपाल के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, प्रदर्शनों में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,033 से अधिक लोग घायल हुए हैं। राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में कर्फ्यू जैसे निषेधाज्ञा आदेश लागू हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाएँ सुचारु रूप से जारी हैं।

इन प्रदर्शनों को ‘Gen Z प्रोटेस्ट’ कहा जा रहा है क्योंकि इसमें सबसे बड़ी भागीदारी युवाओं की रही, जिन्होंने भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर गुस्सा जताया। प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम प्रधानमंत्री पद के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की का नाम आगे रखा है। कार्की ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा,जब मुझसे अनुरोध किया गया, तो मैंने स्वीकार कर लिया।

सरकार द्वारा फेसबुक, एक्स और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद शुरू हुआ आंदोलन धीरे-धीरे बड़े विद्रोह में बदल गया। पुलिस द्वारा आंसू गैस और रबर की गोलियों के इस्तेमाल के बाद हिंसा और बढ़ी। सरकारी इमारतें, मंत्रियों के आवास और प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का निजी निवास तक आग के हवाले कर दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने पोखरा के कई होटलों और काठमांडू स्थित हिल्टन होटल को भी आग लगा दी। पर्यटन पर निर्भर नेपाल की अर्थव्यवस्था को इस अस्थिरता से बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री ओली के इस्तीफे के बाद भड़की आग फिलहाल शांत होती दिख रही है, लेकिन देश का भविष्य अब इस बात पर टिका है कि सेना और युवाओं के बीच अंतरिम नेतृत्व पर कैसी सहमति बनती है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...