back to top

डब्ल्यूसीएल : भारत-पाकिस्तान मैच रद्द, मैनेजमेंट ने मांगी माफी

भारत और पाकिस्तान के शीर्ष खिलाड़ियों के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का आयोजन होने से पहले ही इसे रद्द करना पड़ा है। डब्ल्यूसीएल के मैनेजमेंट के अनुसार,भारत-पाकिस्तान मैच को रद्द कर दिया है और लोगों की भावनाओं और उम्मीदों को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगी है।

दरअसल,मैच रद्द होने के पीछे की वजह भारतीय खिलाड़ियों को बताया जा रहा है। शिखर धवन,सुरेश रैना,हरभजन सिंह,यूसुफ पठान और इरफान पठान जैसे दिग्गज क्रिकेटरों ने सार्वजनिक रूप से इस मैच से हटने का फैसला किया है। उन्होंने पाकिस्तान से जुड़े मैच में खेलने को लेकर अपनी असहजता व्यक्त की है। खासकर भारत में हाल ही में हुई आतंकी घटनाओं के मद्देनजर।

अपने बयान में डब्ल्यूसीएल ने कहा कि उसने प्रशंसकों के लिए खुशनुमा यादें बनाने के लिए दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए वॉलीबॉल मैच के बाद भारत-पाक मैच की घोषणा की थी। टूर्नामेंट का कहना है कि इससे कई लोगों की भावनाएं आहत हुई होंगी और भारतीय दिग्गजों को असुविधा हुई होगी। इसके मद्देनजर मैच को रद्द करने का फैसला लिया गया।

डब्ल्यूसीएल ने भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी भी मांगी। इससे पहले, सुरेश रैना और शिखर धवन जैसे कई भारतीय खिलाड़ियों ने भी मीडिया को बताया कि वे भारत-पाकिस्तान मैच नहीं खेलेंगे।

एक्स पर पोस्ट करते हुए शिखर धवन ने टूर्नामेंट आयोजकों को लिखा एक ईमेल साझा किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने के फैसले से आयोजकों को 11 मई को अवगत करा दिया गया था। ईमेल में कहा गया था कि पाकिस्तान के साथ नहीं खेलने का फैसला मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति को देखते हुए लिया गया था। अपनी पोस्ट में धवन ने कहा, “जो कदम 11 मई को लिया, उसमें आज भी वैसे ही खड़ा हूँ। मेरा देश मेरे लिए सब कुछ है, और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता।

ट्रैवल टेक प्लेटफॉर्म ने ज़ोर देकर कहा कि उसकी स्थिति हमेशा स्पष्ट रही है। EaseMyTrip भारतीय चैंपियंस लीग का समर्थन करता है और टीम के साथ मजबूती से खड़ा है। हालाँकि, कंपनी का कहना है कि वह पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच का समर्थन या प्रचार नहीं करती है। EaseMyTrip ने टीम इंडिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए, कप को स्वदेश लाने की इच्छा व्यक्त की।

रविवार को, एक्स पर एक पोस्ट में, EaseMyTrip ने लिखा, दो साल पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के साथ 5 साल का प्रायोजन समझौता करने के बावजूद, हमारा रुख हमेशा स्पष्ट रहा है – EaseMyTrip पाकिस्तान से जुड़े किसी भी WCL मैच से जुड़ा या उसमें भाग नहीं लेगा। हम गर्व से भारतीय चैंपियंस लीग का समर्थन करते रहेंगे और अपनी टीम के साथ मजबूती से खड़े हैं। हालाँकि, सिद्धांत रूप में, हम पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच का समर्थन या प्रचार नहीं करते हैं। यह स्थिति WCL टीम को शुरू से ही स्पष्ट रूप से बता दी गई थी। EaseMyTrip टीम इंडिया का समर्थन करता है, लेकिन पाकिस्तान से जुड़े किसी भी मैच में शामिल नहीं होगा। आइए कप को स्वदेश लाएँ। भारत पहले। हमेशा।

बर्मिंघम, नॉर्थम्प्टन, लीसेस्टर और लीड्स में 18 जुलाई से 2 अगस्त तक आयोजित होने वाले डब्ल्यूसीएल 2025 में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा अनुमोदित ग्रीष्मकालीन कार्यक्रम में बीते समय के नायक एक साथ आएंगे।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...