back to top

महिला हैंडबॉल : एशियन गेम्स में लाना है गोल्ड : अलका दास गुप्ता

  • एशियन गेम्स के लिए भारतीय महिला हैंडबॉल टीम घोषित, ज्योति शुक्ला होंगी कप्तान, दीक्षा कुमारी उपकप्तान

लखनऊ (खेल संवाददाता) । चीन के हांगझोऊ में आगामी 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक आयोजित एशियन गेम्स में भारतीय महिला हैंडबॉल टीम भी भाग लेगी। जिसके लिए दिल्ली से टीम 20 सितंबर को हांगझोऊ के लिए रवाना होगी। अयोध्या के डा.भीम राव अंबेडकर इंडोर स्टेडियम में आयोजित टीम के शिविर की समाप्ति के बाद रवानगी से पूर्व भारतीय टीम का विदाई समारोह लखनऊ में किया गया।

  •  बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास ने खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

इस समारोह में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की अध्यक्ष व बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता ने खिलाड़ियों को टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी।

भारतीय महिला हैंडबॉल टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों को बुके देकर सम्मानित करतीं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की अध्यक्ष व बीबीडी गु्रप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता (फोटो आभार : समीर भटनागर )

मुख्य अतिथि श्रीमती अलका दास ने खिलाड़ियों को अपने आशीर्वचन में कहा कि हमारी महिला खिलाड़ी लगातार खेलों में देश का परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि आपको एशियन गेम्स में पूरे जोश के साथ खेलना है और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खेलो इंडिया के मिशन को बढ़ावा देना है। श्रीमती अलका दास ने कहा कि इस बात में कोई शक नहीं है कि ज्योति शुक्ला की अगुआई वाली भारतीय महिला हैंडबॉल टीम गोल्ड की दावेदार है। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि एशिनयन गेम्स में हमें फर्स्ट आना और गोल्ड लाना है।

उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व बीबीडी ग्रुप के प्रेसिडेंट विराज सागर दास ने इस अवसर पर प्रेषित अपने संदेश में भारतीय महिला हैंडबॉल टीम में चयनित खिलाड़ियों को एशियन गेम्स के लिए शुभकामनाएं दी। हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय के अनुसार शिविर में खेल की तकनीक, इंडयोरेंस, स्टेमिना व गति में सुधार के लिए कड़ा अभ्यास कराया गया है। मुझे विश्वास है कि भारतीय टीम यहां उम्दा प्रदर्शन करेगी।उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स में भारतीय महिला हैंडबॉल टीम को प्रारंभिक राउंड के ग्रुप बी में जगह मिली है। इस ग्रुप में भारत के साथ चीन, जापान, नेपाल और हांगकांग चाइना को जगह मिली है।

एशियन गेम्स में भारतीय महिला हैंडबॉल टीम भी भाग लेगी, इस दौरान आयोजित विदाई समारोह में शामिल हुई मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ की अध्यक्ष व बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन श्रीमती अलका दास गुप्ता (फोटो आभार : समीर भटनागर )

भारतीय टीम 25 सितंबर को जापान के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद भारतीय टीम की 27 सितंबर को हांगकांग चाइना, 29 सितंबर को चीन और 30 सितंबर को नेपाल की टीम से टक्कर होगी। इन खेलों के लिए चयनित महिला हैंडबॉल टीम की कप्तान भारतीय रेलवे की ज्योति शुक्ला और उपकप्तान हिमाचल प्रदेश की दीक्षा कुमारी बनाई गयी है।

टीम में उत्तर प्रदेश की शिवा सिंह और तेजस्विनी सिंह का भी चयन किया गया है। एशियन गेम्स के 19वें संस्करण में हैंडबॉल के मुकाबले 24 सितंबर से 5 अक्टूबर 2023 तक होंगे। इसके लिए भारतीय टीम मंगलवार को लखनऊ से दिल्ली रवाना होगी। इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला, कोषाध्यक्ष डा.तेजराज सिंह, महासचिव ए.जगनमोहन राव ने भी भारतीय टीम को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

एशियन गेम्स के लिए चयनित भारतीय महिला हैंडबॉल टीम : नीना शील (पश्चिम बंगाल),दीक्षा कुमारी, निधि शर्मा, शालिनी ठाकुर, भावना, मिताली शर्मा, प्रियंका ठाकुर (हिमाचल प्रदेश),शिवा सिंह, तेजस्विनी सिंह (उत्तर प्रदेश), मेनिका, , सुषमा, ज्योति शुक्ला, प्रियंका (भारतीय रेलवे),सोनिका, आशा (हरियाणा),पूजा कंवर (राजस्थान),कोच : एम.कार्तिकेयन, सचिन चौधरी, प्रवीण कुमार सिंह, मनीषा, अतनु मजूमदार।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...