back to top

वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन

वियतनामी मास्टर्स का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत

लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में दिनांक 2 जून से 7 जून 2026 तक “नेशनल टेक्निकल ट्रेनिंग कैंप”
बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन ख्वाजा मोइनुद्दीन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी, आईआईएम रोड, लखनऊ में किया जा रहा है।
वोवीनाम एसोसियेशन प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने बताया कि ओलंपिक काउंसिल ऑफ़ एशिया से मान्यता प्राप्त वोवीनाम मार्शल आर्ट के 6 दिवसीय आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों से वरिष्ठ खिलाड़ी, प्रशिक्षक एवं तकनीकी अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

कैंप में वियतनाम से वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन के टेक्निकल कमेटी के डायरेक्टर मास्टर Huynh Khac Nguyen तथा टेक्निकल कमेटी के कोच मास्टर Pham Chi Thinh प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सोमवार को लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर संगठन पदाधिकारीयों और खिलाड़ियों ने भव्य स्वागत किया।दोनों विशेषज्ञ मास्टर्स द्वारा वियतनामी मार्शल आर्ट की उन्नत तकनीकी कौशल, आत्मरक्षा तकनीक, प्रतियोगिता नियम एवं रेफरी प्रशिक्षण पर विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे।

कंबोडिया में नवंबर माह में आयोजित एशियाई चैंपियनशिप की तैयारीयों को दृष्टिगत रखते हुए खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीकी जानकारी एवं आधुनिक प्रशिक्षण पद्धतियों से अवगत कराया जाएगा। 2 जून को प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ के उपरांत 6 जून को बेल्ट एग्जाम व 7 जून को मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

शालीमार गैलेंट वेस्ट में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से चार मजदूर घायल

लखनऊ। राजधानी के महानगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञानपुरी इलाके में गुरुवार सुबह एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया। शालीमार गैलेंट वेस्ट प्रोजेक्ट...

सपा के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का निधन, अखिलेश यादव ने जताया दुख

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ विधायक आलम बदी आजमी का बुधवार देर रात निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। आजमगढ़ की...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...