back to top

फॉक्सवैगन को एनजीटी की फटका, निदेशकों को जेल भेजने की चेतावनी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने अपने आदेश की अवहेलना करने के लिए जर्मनी की ऑटो क्षेत्र की प्रमुख कंपनी फॉक्सवैगन को कड़ी फटकार लगाई है। एनजीटी ने 16 नवंबर 2018 के उसके आदेश के अनुसार 100 करोड़ रुपए जमा ना कराने के लिए गुरुवार को कंपनी की खिंचाई की और उसे 24 घंटे के भीतर धनराशि जमा कराने के निर्देश दिए।

पालन ना करने पर कड़ी आपत्ति जताई

एनजीटी ने यह भी कहा कि अगर शुक्रवार तक धनराशि जमा नहीं कराई गई तो कंपनी के निदेशकों को जेल भेज दिया जाएगा। एनजीटी अध्यक्ष आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने ऑटोमोबाइल कंपनी द्वारा उसके आदेश का पालन ना करने पर कड़ी आपत्ति जताई और उसे एक हलफनामा देने के लिए कहा कि वह शुक्रवार शाम पांच बजे तक धनराशि जमा कराएगी। पीठ में न्यायमूर्ति एस पी वांगड़ी भी शामिल है। उन्होंने कहा, आपने हमारे आदेश का पालन क्यों नहीं किया जबकि कोई रोक नहीं थी। हम आपको और समय नहीं देंगे। पीठ ने फॉक्सवैगन को राशि जमा कराने के बाद एक हलफनामा जमा कराने के लिए भी कहा। अधिकरण को सूचित किया गया था कि उच्चतम न्यायालय भी इस मुद्दे पर सुनवाई कर रहा है जिसके बाद उसने मामले पर सुनवाई स्थगित कर दी थी।

फॉक्सवैगन ग्रुप इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा

फॉक्सवैगन ग्रुप इंडिया के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत में उसकी सभी कारें उत्सर्जन मानकों को पूरा करती हैं। भारत में फॉक्सवैगन समूह के प्रवक्ता ने कहा, समूह इस बात को दोहराता है कि भारत में उसकी सभी कारें उत्सर्जन मानकों को पूरा करती हैं। एनजीटी के आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गई है। हालांकि, फॉक्सवैगन समूह एनजीटी के आदेश का अनुपालन करते हुए यह राशि जमा कराएगा। अधिकरण ने पिछले साल 16 नवंबर को कहा था कि फॉक्सवैगन ने भारत में डीजल कारों में जिन चीट डिवाइस का इस्तेमाल किया उससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा और उसने जर्मन कंपनी को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) में 100 करोड़ रुपए की अंतरिम राशि जमा कराने के लिए कहा।

शिक्षिका सलोनी ऐलावादी

अधिकरण एक स्कूल शिक्षिका सलोनी ऐलावादी और अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई कर रहा है जिसमें उत्सर्जन नियमों के कथित उल्लंघन के लिए फॉक्सवैगन के वाहनों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई। अधिकरण ने कहा था कि ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एआरएआई) ने पाया कि नाइट्रोजन ऑक्साइड का उत्सर्जन पांच से नौ गुना ज्यादा है। उसने कहा कि हालांकि नियमों के उल्लंघन के लिए 100 फीसदी वाहनों को वापस ले लिया गया लेकिन कंपनी अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। फॉक्सवैगन इंडिया ने उत्सर्जन सॉफ्टवेयर में सुधार के लिए दिसंबर 2015 में भारत में 3,23,700 लाख वाहनों को वापस बुला लिया था। इससे पहले एआरएआई ने कुछ मॉडलों पर टेस्ट किए थे और पाया कि सड़क पर उत्सर्जन स्वीकार्य सीमा से 1.1 से 2.6 गुना ज्यादा है।

RELATED ARTICLES

कुशीनगर में बोले योगी- पहली बार अन्न ग्रहण करने वाला बच्चा भी अपना भविष्य सुरक्षित होने को लेकर आश्वस्त

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कुशीनगर में पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान और पिछले नौ वर्षों में हुए विकास कार्य की तुलना...

घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पति की हत्या में महिला को उम्रकैद की सजा

लखीमपुर खीरी। लखीमपुर खीरी जिले की अदालत ने एक महिला को घरेलू झगड़े के बाद पति की हत्या के मामले में दोषी करार देते...

खामेनेई के अंतिम संस्कार में ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

दुबई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के सर्वाेच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान उनकी हत्या का खुले तौर...

सावन की शिवरात्रि 11 को, शहर के शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन बहुत ही पावन माह माना जाता है. इस साल सावन माह की शुरूआत 30 जुलाई से होगी और इसका...

तेरे सब संकट कट जाएं पूजा गोवर्धन की करले : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

रिश्तों की संवेदनाओं को मंच पर जीवंत कर गया रचनादृश्य

लखनऊ। भारतीयम् एवं शिवांजना एंटरटेनमेंट्स के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 11 जुलाई को गोमतीनगर स्थित अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में दो अत्यंत मार्मिक नाट्य...

एक्टिंग में दमदार किरदारों से वापसी करना चाहती हूं : सिंपल कौल

लखनऊ। टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री सिंपल कौल ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं, लेकिन 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की...

सावन में 53 साल बाद बनेगा ये महासंयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही शुभ माना जाता है, जिसमें महादेव और माता पार्वती की पूजा बड़े ही दिव्य तरीके...

आलिया भट्ट -शरवरी की ‘ऐल्फा’ देख निराश हुए दर्शक

लखनऊ। स्पाई यूनिवर्स के सामने धुरंधर सीरीज ने इतनी बड़ी लाइन खींच दी थी कि उसके समाने उतनी ही बड़ी लाइन खींचना ऐल्फा के...