back to top

कोहली ने सपने में भी नहीं सोचा कि ईश्वर उन पर इतना मेहरबान होगा

कूलिज: दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में शुमार भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 11 साल पूरे करने पर कहा कि उन्होंने कभी इससे अधिक की उम्मीद नहीं की थी। कोहली ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत की। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। उन्होंने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ दांबुला में वनडे के रूप में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। कोहली ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो तस्वीरों को साझा किया है। उन्होंने साथ में लिखा है, इसी दिन 2008 में एक किशोर के रूप में शुरुआत करने से लेकर 11 साल की यात्रा पूरी करने तक, मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि ईश्वर मुझ पर इतना मेहरबान होगा। आप सभी को अपने सपनों को सच करने और सही रास्ते में आगे बढऩे की शक्ति मिले। सदैव आभारी।

 

उन्होंने जो तस्वीरें साझा की हैं उनमें पहली श्रीलंका के खिलाफ पदार्पण मैच की है जबकि दूसरी एंटीगा में उनके होटल के कमरे की है। भारत अभी वेस्टइंडीज के दौरे पर है जहां उसे 22 अगस्त से एंटीगा में पहला टेस्ट मैच खेलना है। इससे पहले भारत ने टी20 और वनडे श्रृंखला अपने नाम की थी। कोहली ने पदार्पण करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह अब तक 77 टेस्ट मैचों में 6613 रन बना चुके हैं जिसमें 25 शतक शामिल हैं। उन्होंने 239 वनडे में 43 शतकों की मदद से 11520 रन बनाए हैं। उनके नाम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 68 शतक दर्ज हैं और वह एक दशक में 20,000 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं।

RELATED ARTICLES

बीसीसीआई सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अय्यर और किशन की वापसी, रोहित, विराट टॉप श्रेणी में, देखें लिस्ट

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मैच जिताने वाली शानदार पारियां खेलने के 24 घंटे से भी कम...

कोहली बची हुई सीरीज से हटे, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धमाल मचाएगा यह खिलाड़ी

नयी दिल्ली। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकबलों से हट गए हैं जिसकी पुष्टि...

ICC ODI team 2023 में भारत का दबदबा, रोहित शर्मा को कप्तान की कमान

दुबई। ICC ODI team 2023 : रोहित शर्मा को मंगलवार को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना गया जिसमें...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...