back to top

कोहली बची हुई सीरीज से हटे, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धमाल मचाएगा यह खिलाड़ी

नयी दिल्ली। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकबलों से हट गए हैं जिसकी पुष्टि शनिवार को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने की। इससे कोहली की उपलब्धता को लेकर चल रही अटकलें खत्म हो गयीं। कोहली पहले दो टेस्ट में नहीं खेले थे।

बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से सीरीज के बचे हुए मैचों के चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। बोर्ड कोहली के फैसले का पूरा सम्मान और समर्थन करता है। कोहली इस समय पारिवारिक कारणों से विदेश में हैं। अभी श्रृंखला1-1 से बराबरी पर है। तीसरा मैच 15 फरवरी से राजकोट में शुरू होगा।

राष्ट्रीय चयन समिति ने सीनियर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा और केएल राहुल को टीम में शामिल किया है लेकिन बीसीसीआई की चिकिस्तसा टीम द्वारा मंजूरी मिलने के बाद ही उन्हें खिलाया जा सकता है। इन दोनों को चोट लगी थी। सीनियर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कमर के निचले हिस्से और ग्रोइन में खिंचाव की शिकायत के बाद टीम में नहीं चुना गया है। हालांकि बीसीसीआई ने उनका मेडिकल अपडेट नहीं दिया गया है।

माना जा रहा है कि अय्यर को हर हाल में बाहर कर दिया जाता और उनकी चोट ने चयनकर्ताओं के लिए फैसला आसान कर दिया है। इस 17 सदस्यीय टीम में एकमात्र नया चेहरा बंगाल के तेज गेंदबाज आकाश दीप हैं जिन्हें प्रथम श्रेणी क्रिकेट और हाल ही में भारत ए बनाम इंग्लैंड लायंस टेस्ट सीरीज में लगातार प्रदर्शन की बदौलत यह मौका मिला है। बायें हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार को रिलीज कर दिया गया है क्योंकि जडेजा की वापसी हो गयी है जबकि आवेश खान की जगह मोहम्मद सिराज की वापसी हुई है।

टीम इस प्रकार है :

रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रित बुमराह (उप कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर ,कुलदीप यादव,मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

अल्काराज़ यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार

न्यूयॉर्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज़ चोट से उबरकर यूएस ओपन में अपने खिताब का बचाव करने के लिए तैयार हैं। अल्काराज़ ने गुरुवार...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...