back to top

बारिश की खलल क्रिकेट में सबसे बुरी चीज, इससे चोटें लग सकती हैं: कोहली

प्रोविडेंस: भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरूवार को बारिश के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला एकदिवसीय मैच रद्द होने के बाद कहा कि मैच शुरू होना और रूकना क्रिकेट में सबसे बुरी चीज है जिससे खिलाड़ी चोटिल हो सकते हैं। श्रृंखला के शुरूआती मैच को बारिश के कारण पहले 43-43 ओवर का कर दिया गया जिसके बाद यह 34 ओवर का मुकाबला बन गया लेकिन बारिश से लगातार व्यवधान पडऩे के बाद इसे रद्द कर दिया गया। वेस्टइंडीज ने मैच रद्द होने से पहले 13 ओवर में एक विकेट पर 54 रन बनाए थे। कोहली ने मैच के रद्द होने के बाद कहा, यह मैच शुरू होना और रूकना, शायद क्रिकेट में सबसे बुरी चीज है। मैच जितनी ज्यादा बार रूकेगा, आपको मैदान पर चोटों के बारे में उतना ही ज्यादा सतर्क होना होता है। कुछ पिचें सचमुच आपकी परीक्षा लेती हैं।

 

कैरेबियाई सरजमीं पर खेलने की चुनौती के बारे में पूछने पर कोहली ने कहा, कुछ पिचों पर काफी अच्छी उछाल और तेजी होती हैं जबकि कुछ काफी धीमी भी हो सकती हैं। उन्होंने कहा, इसलिए आप परिस्थितियों का आकलन करके ही खेलते हो। दूसरा वनडे रविवार को पोर्ट आफ स्पेन में खेला जाएगा। तीन मैचों की वनडे श्रृंखला से पहले ट्वेंटी20 श्रृंखला में भारत ने 3-0 से जीत हासिल की थी।

RELATED ARTICLES

बीसीसीआई सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अय्यर और किशन की वापसी, रोहित, विराट टॉप श्रेणी में, देखें लिस्ट

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मैच जिताने वाली शानदार पारियां खेलने के 24 घंटे से भी कम...

कोहली बची हुई सीरीज से हटे, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धमाल मचाएगा यह खिलाड़ी

नयी दिल्ली। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकबलों से हट गए हैं जिसकी पुष्टि...

ICC ODI team 2023 में भारत का दबदबा, रोहित शर्मा को कप्तान की कमान

दुबई। ICC ODI team 2023 : रोहित शर्मा को मंगलवार को आईसीसी की साल की सर्वश्रेष्ठ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय टीम का कप्तान चुना गया जिसमें...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...