back to top

बैंक ऑफ इंडिया में सतर्कता जागरूकता अभियान का आयोजन

बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री विष्णु कुमार गुप्ता की अगुवाई में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के फील्ड महाप्रबंधक कार्यालय (एफजीएमओ) लखनऊ और लखनऊ अंचल द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) के दिशा-निर्देशों के तहत 18 अगस्त 2025 से 17 नवंबर 2025 तक चलाए जा रहे ‘सतर्कता जागरूकता अभियान’ को और गति प्रदान करने के लिए बैंक के मुख्य सतर्कता अधिकारी (CVO) श्री विष्णु कुमार गुप्ता ने लखनऊ का दौरा किया। इस वर्ष के अभियान की थीम “सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी” रखी गई है।

रूमी दरवाज़ा से घंटाघर तक ‘वाकाथन’ और जन-जागरूकता

अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से दिनांक 18 अक्टूबर 2025 को एक विशाल जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीवीओ श्री विष्णु कुमार गुप्ता की अगुवाई में अमरेन्द्र कुमार (महाप्रबंधक, एफजीएमओ लखनऊ), नरेन्द्र कुमार दास (आंचलिक प्रबन्धक), श्रीचंद (उपमहाप्रबंधक, एफजीएमओ लखनऊ) और पंकज कुमार सिन्हा (उपमहाप्रबंधक, यूपीजेडएओ) सहित अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान लखनऊ के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल रूमी दरवाज़ा से लेकर घंटाघर तक वाकाथन (Walkathon) का आयोजन किया गया। घंटाघर के पास बैंक कर्मियों ने मानव शृंखला बनाई और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनता को सतर्कता के प्रति जागरूक किया गया। सीवीओ श्री विष्णु कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर साइबर अपराध, रिश्वतख़ोरी और धोखाधड़ी से बचने के लिए महत्वपूर्ण संदेश दिए। महाप्रबंधक अमरेन्द्र कुमार ने लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति या अनजाने फोन कॉल पर अपनी ओटीपी (OTP) और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करें।

वीसी के माध्यम से अधिकारियों को किया संबोधित

अपने दौरे के दौरान, सीवीओ श्री विष्णु कुमार गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से एफजीएमओ लखनऊ के अंतर्गत आने वाले उत्तर प्रदेश राज्य के सभी अंचलों, ऋण प्रसंस्करण केन्द्रों और कार्यालयों के अधिकारियों को भी संबोधित किया। उन्होंने दोहराया कि ‘सतर्कता हमारी साझा ज़िम्मेदारी है’ और ऋण संवितरण के संबंध में बरती जाने वाली सावधानियों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने धोखाधड़ी से बचने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।

प्रतिभाओं का सम्मान

इस कार्यक्रम में सीवीओ श्री विष्णु कुमार गुप्ता ने सतर्कता जागरूकता के तहत आयोजित की गई रंगोली एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर श्री सत्यपाल सिंह (एजीएम, एफजीएमओ) और अजय कुमार श्रीवास्तव (उप आंचलिक प्रबन्धक, वसूली) सहित बैंक के कई वरिष्ठ अधिकारियों और स्टाफ सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

ग्रामीण क्षेत्रों तक जागरूकता का प्रसार

सतर्कता माह के दौरान, बैंक की शाखाओं द्वारा ग्राहकों के लिए ग्रामसभाओं का भी आयोजन किया जा रहा है, जहां शाखा प्रबंधक ग्राहकों के साथ भ्रष्टाचार से बचने के उपाय और सावधानियों पर चर्चा कर रहे हैं। इस मुहिम को व्यापक रूप से जनता के बीच प्रसारित करने के उद्देश्य से बैंक की सभी शाखाओं में “सतर्कता जागरूकता अभियान” के बैनर प्रदर्शित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...