back to top

बुद्ध पूर्णिमा 1 को, शहर में होंगे विविध आयोजन

भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है
लखनऊ। वैशाख पूर्णिमा को ही बुद्ध पूर्णिमा कहा जाता है। इस वर्ष यह 1 मई को मनाई जाएगी। यह दिन बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बहुत खास होता है। इसी दिन भगवान बुद्ध का जन्म, ज्ञान और महापरिनिर्वाण तीनों हुए थे। दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा धर्म होने के कारण इसका महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं दान पुण्य करते हैं । भगवान विष्णु की पूजा भी की जाती है। बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग बुद्ध के बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लेते हैं जिससे जीवन में शांति और सद्भाव बना रहे। 2026 में बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को मनायी जायेगी। बुद्ध पूर्णिमा पर राजधानी लखनऊ में विविध आयोजन किये जायेंगे।

बुद्ध पूर्णिमा मुहूर्त
वैशाख पूर्णिमा आरंभ: 30 अप्रैल, रात्रि 9 बजकर 12 मिनट पर
वैशाख पूर्णिमा समाप्त: 1 मई , रात्रि 10 बजकर 52 मिनट पर
उदया तिथि के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा 1 मई को होगी।

स्नान मुहूर्त
बुद्ध पूर्णिमा पर स्नान के 2 शुभ मुहूर्त हैं।
पहला मुहूर्त: प्रात: 4:15 से प्रात: 4:58
दूसरा मुहूर्त: प्रात: 5:41 से प्रात: 10:39

बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के अनुयायी क्या करते हैं
बुद्ध पूर्णिमा के दिन बौद्ध धर्म के लोग अपने पवित्र ग्रंथ जैसे धम्मपद और त्रिपिटक का पाठ करते हैं। बोधगया में स्थित बोधि वृक्ष की पूजा करते हैं । इसे ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। दीप दान करते हैं घरों को दीपकों से सजाते हैं। मंत्र जाप करते हैं और भगवान बुद्ध के उपदेशों को याद कर उनका पालन करने का संकल्प लेते हैं। वहीं हिंदू धर्म के लोग इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा करते हैं। मां लक्ष्मी की आराधना करते हैं चंद्रमा को अर्घ्य देते हैं । व्रत रखते हैं और जरूरतमंदों को दान देकर पुण्य प्राप्त करते हैं।

भगवान विष्णु का नौवां अवतार
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कई ग्रंथों में गौतम बुद्ध को भगवान विष्णु का नौवां अवतार माना गया है। कहा जाता है कि उन्होंने मानवता को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाने के लिए इस रूप में जन्म लिया। वहीं ऐतिहासिक दृष्टि से उनका जन्म 563 ईसा पूर्व कपिलवस्तु में हुआ था। उनके पिता राजा शुद्धोदन और माता महामाया देवी थीं । जन्म के समय उनका नाम सिद्धार्थ रखा गया था। आगे चलकर ज्ञान प्राप्ति के बाद गौतम बुद्ध के नाम से प्रसिद्ध हुए।

RELATED ARTICLES

जय हनुमान ज्ञान गुण सागर, जय कपीस तिहुं लोक उजागर…

ज्येष्ठ माह के तीसरे बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारेलखनऊ। ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा...

वरदा चतुर्थी आज, सुख-शांति के लिए होगी बप्पा की पूजा

जीवन में सुख-शांति का आगमन होता हैलखनऊ। हर माह के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि भगवान गणेश को समर्पित है। इस दिन...

तीसरा बड़ा मंगल आज, सुख-समृद्धि के लिए होगी पवनसुत की पूजा

लखनऊ। आज जेठ माह का तीसरा बड़ा मंगल है। राजधानी लखनऊ के नया हनुमान मन्दिर अलीगंज पुराना हनुमान मन्दिर अलीगंज, हनुमान सेतु, सुभाष मार्ग...

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...