back to top

प्रयागराज में एक ही दिन अलग-अलग जगहों पर छह लोगों की हत्या

प्रयागराज: जिले में रविवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर छह लोगों की हत्या कर दी गई। धूमनगंज थाना क्षेत्र के चौफटका पुल के नीचे तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई और थरवई थाना अंतर्गत कोरारी गांव में एक दंपति की धारदार हथियार से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गई। शहर के अल्लापुर में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई। धूमनगंज थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि धूमनगंज के चौफटका में गली में दीवार बनाने को लेकर हुए विवाद में कल चार लोगों को गोली मार दी गई। इनमें से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि 10 अभियुक्तों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई जिसमें से आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें मुख्य अभियुक्त बलवंत सिंह भी शामिल है जिसके पास से घटना में इस्तेमाल हथियार बरामद हुआ है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा ने इस घटना में लापरवाही बरतने के आरोप में धूमनगंज थाना के एसएसआई केडी सिंह को निलंबित कर दिया।

 

एक अन्य घटना में जॉर्ज टाउन थाना अंतर्गत अल्लापुर के लेबर चौराहे पर रविवार को देर रात सचिन सोनकर नामक एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि अल्लापुर में सचिन सोनकर की हत्या के मामले में उसके परिजनों ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। अभी तक की जांच में पता चला है कि सचिन की आरोपियों के साथ पुरानी रंजिश थी और आरोपी तथा मृतक सचिन के खिलाफ थाना जॉर्ज टाउन और अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने बताया कि चार टीमें वांछितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत हैं। थरवई थाना अंतर्गत कोरारी गांव में घटी घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक (गंगा पार) नरेंद्र कुमार ने बताया कि इसकी सूचना आज सुबह मिली। उन्होंने बताया कि कोरारी में अपने घर के बरामदे में सो रहे संतोष प्रजापति और उनकी पत्नी सीमा के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार किया गया जिससे दोनों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...