back to top

शहर के जैन मंदिरों में हुई उत्तम सत्य धर्म की पूजा

दसलक्षण पर्व पर डांडिया नृत्य और नाटिका का हुआ मंचन
लखनऊ। दसलक्षण पर्व के पांचवें दिन गुरुवार को जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्य चढ़ाकर उत्तम सत्य धर्म की पूजा की। वहीं जैन मंदिरों में श्रद्धालु डांडिया पर झूमे और झूठ न बोलने का संकल्प लिया। नाटक मंचन व प्रतियोगिता के जरिए अच्छे कर्म करने की प्रेरणा दी। इंदिरा नगर जैन में उत्तम सत्य धर्म की पूजा के बाद बड़ी संख्या में मौजूद जैन धर्मावलम्बियों ने भगवान के सामने हाथ उठाकर झूठ न बोलने का संकल्प लिया। वहीं जैन नवयुवक मंडल की ओर से महाआरती और डांडिया का आयोजन किया गया। भक्तों ने भगवान की भक्ति में झूम झूम कर डांडिया नृत्य किया। जैन समाज के मंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि सुबह विश्व शांति की कामना से शांतिधारा का सौभाग्य ऋषभ, भरत व प्रदीप, अमित जैन परिवार को प्राप्त हुआ।

तीन लोक नाटिका से दी अच्छे कर्म करने की प्रेरणा
डालीगंज जैन मंदिर में छोटे-छोटे बच्चों और महिलाओं ने लघु नाटिका का मंचन कर मनुष्यों को अच्छे कर्म करने के लिए प्रेरित किया। ज्ञानमती महिला भक्त मंडल द्वारा लघु नृत्य नाटिका तीन लोक का मंचन किया गया। नाटिका में स्वर्ग लोक, मनुष्य लोग और नरक लोक के बारे में बताया गया। दिखाया गया कि किस तरह मनुष्य अपने कर्म के अनुसार कौन सी गति में जाता है। नाटक में सुनैना जैन, शीतू, कंचन, प्रतीक्षा, श्रेया, ब्राह्मी व गरिमा ने अभिनय किया। उधर काकोरी स्थित परस धाम में जैन मुनि सुप्रभ सागर जी महाराज ने प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि सत्य मानव जीवन का शृंगार है। सत्य को पाने के लिए सत्य के विरोधी तत्व क्रोध लोभ, भय, हास्य प्रतिकूल वचन का त्याग परम आवश्यक है।

अष्ट द्रव्य से किया उत्तम सत्य धर्म का पूजन
आशियाना स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर में दसलक्षण पर्व के तहत श्रद्धालुओं ने अष्ट द्रव्य (जल, चंदन, अक्षत, पुष्प नैवेद्य, दीप, धूप, फल) चढ़ाकर उत्तम सत्य धर्म का पूजन किया। शाम को महिला मंडल की ओर से तीर्थंकर का सम्पर्क नम्बर खोजिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन संस्थान के उपाध्यक्ष प्रो अभय कुमार जैन, अजय जैन, संजय जैन, अल्पना, ऋतु, राखी, किरण, रिमझिम आदि ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

सावन शिवरात्रि 11 को, भगवान शिव की होगी पूजा

लखनऊ। सावन शिवरात्रि का हिंदू धर्म में बेहद खास स्थान है। यह पर्व श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता...

पापों से मुक्ति व मोक्ष दिलाने वाली कामिका एकादशी व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में कामिका एकादशी का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान बताया गया है।...

23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा शुरू

लखनऊ। 23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में सुंदरकांड के पाठ के साथ...

गीत-संगीत और नृत्य ने बांधा अनूठा समां

महिला मारवाड़ी युवा मंच श्रद्धा शाखा ने मनाया भव्य उत्सवरंग-बिरंगे परिधानों में सजीं महिलाएंलखनऊ। हरियाली तीज के पावन पर्व के उपलक्ष्य में महिला मारवाड़ी...

इंदिरा नगर जैन मंदिर में आचार्य श्री का मार्मिक प्रवचन

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे चातुर्मास में आचार्य श्री सुबल सागर जी महाराज ने श्रावकों के प्रतिदिन करने योग्य 'षट् आवश्यक'...

ओटीटी पर नये कलाकारों को मौका मिलता है : दीपक दत्ता

लखनऊ। करीब तीन दशक से फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री में सक्रिय अभिनेता दीपक दत्ता ने अपने अभिनय से कई यादगार किरदार दर्शकों को दिए...

भोजपुरी कलाकारों की प्रस्तुति संग कई विभूतियां सम्मानित

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज,...