लखनऊ। 23वीं बम-बम भोले श्री बुद्धेश्वर धाम यात्रा के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों और आश्रमों में सुंदरकांड के पाठ के साथ 17 दिवसीय जनसंपर्क अभियान का भव्य आरंभ हुआ। यात्रा के संयोजक राजा दास और श्री मंगल बाबा ने बताया कि बसंत कुंज, पीर नगर स्थित श्री शीतला माता मंदिर में बड़ी संख्या में एकत्र हुए श्रद्धालुओं ने सामूहिक सुंदरकांड पाठ कर श्रावण मास में इस महाअनुष्ठान की शुरूआत की। रविवार को हुए इस आयोजन के दौरान क्षेत्र के प्रमुख संतों और गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वतंत्र कुमार त्रिपाठी (बरावन कला), हरि ओम श्रीवास्तव, कमलेश शुक्ला, संजय शुक्ला, गुड्डू बाबा, पारस भारती, भौकाली बाबा (संत सेवक), प्रमोद ड्राइवर, गोपी बाबा, अमलेश मिश्रा, प्रशांत मिश्रा और प्रतीक श्रीवास्तव सहित अनेक श्रद्धालु और सेवक उपस्थित रहे। यात्रा आयोजक राजा दास ने बताया कि हमारा संकल्प: मंदिरों एवं संत-महात्माओं की पूर्ण सुरक्षा, पुरोहित कल्याण बोर्ड का गठन, संत-महात्माओं एवं पुरोहितों के लिए पेंशन की व्यवस्था एवं मंदिरों को अवैध कब्जों से मुक्त कराना है। हमारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ोगी आदित्यनाथ से मांग है। उनके आशीर्वाद से संत महात्माओं के लिए पूरे देश में सुरक्षा सहयोग से व्यवस्था लागू हो।





