लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी महोत्सव का भव्य आयोजन विश्वेश्वरैया प्रेक्षागृह, लोक निर्माण विभाग, हजरतगंज, लखनऊ में भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष मुख्य अतिथि के रूप में, तथा केशव प्रसाद मौर्या, उप मुख्यमंत्री, उप्र एवं ब्रजेश पाठक, उपमुख्यमंत्री, मनोज तिवारी, सांसद दिल्ली, जयवीर सिंह, मंत्री, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग, सुषमा खर्कवाल, महापौर, लखनऊ अति विशिष्ठ के रूप में उपस्थित रहे। मनोज तिवारी, कल्पना पटवारी, गोपाल राय, अवधेश, सुरेश कुशवाहा, एसपी चैहान, संतोष कुमार बनारसी सहित 50 से अधिक लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को भोजपुरी शिरोमणि, भोजपुरी रत्न, एवं भोजपुरी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। भोजपुरी शिरोमणि सम्मान में पंकज चौधरी, केशव मौर्या, ब्रजेश पाठक, मनोज तिवारी सांसद दिल्ली, जयवीर सिंह को समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय जी, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह एवं राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय द्वारा सम्मानित किया गया।
भोजपुरी रत्न सम्मान से विनोद कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक, सीवीसीआईसी नीरज सिंह, सुषमा खर्कवाल, महापौर, ल् संजय राय पवन सिंह चैहान शलभमणि त्रिपाठी पीएन पाठक आनन्द द्विवेदी को अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को भोजपुरी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में विगत द्वारा 42 वर्षों से लगातार भोजपुरी भाषा, लोक संस्कृति, लोक कला, लोक साहित्य एवं भोजपुरी क्षेत्र के विरासत, खान-पान, वेशभूषा आदि के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए भोजपुरी महोत्सव, छठ पूजा एवं विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन के माध्यम से पूरे विश्व में अपने संस्कृति को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के सभी सदस्य एवं पदाधिकारियों के अथक प्रयास से निरन्तर आयोजन किया जा रहा है। इस भोजपुरी महोत्सव में भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा, भोजपुरी अकादमी का गठन, छठ महापर्व पर राष्ट्रीय अवकाश आदि सहित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रबल तरीके से चर्चा कर प्रदेश एवं केन्द्र सरकार तक अपनी मांगों को पहुंचाने का प्रयास किया जायेगा।
भोजपुरी महोत्सव को भव्य और सफल बनाने में राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रातयतन यादव, राष्ट्रीय महासचिव मनोज सिंह, राष्ट्रीय सचिव वेद प्रकाश राय, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष हनुमान यादव, सलाहकार मनोज राय, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के0डी0 अग्रवाल, राष्ट्रीय संयोजक पारसनाथ तिवारी, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह, प्रदेश महामंत्री मनीष पोद्दार, प्रदेश सचिव विजय यादव, साहित्यिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुबाष चन्द्र रसिया, प्रदेश महामंत्री महिला प्रकोष्ठ सुनीता राय, युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुनील सिंह, उपेन्द्र राय, अवधेश, सुरेश कुशवाहा, एस0पी0 चैहान, संजय लाल यादव, अंगदराम ओझा, कपिलदेव कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, रणन्जय शर्मा आदि अन्य पदाधिकारीगण, सक्रिय सदस्य एवं गणमान्य जनों की विशेष भूमिका रही।





