back to top

यूपी रेरा ने अनधिकृत खातों में भुगतान लेने वाले बिल्डर पर कसा शिकंजा

लखनऊ। यूपी रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने कुछ डेवलपर (बिल्डर) द्वारा घर खरीदारों से भुगतान की राशि अनधिकृत खातों में जमा कराये जाने पर चिंता जताते हुए आवंटियों से ऐसे उल्लंघन के मामलों की तुरंत सूचना देने का आग्रह किया है। यूपी रेरा ने कहा कि बिल्डर की ऐसी अनियमितता न सिर्फ नियामक द्वारा की जाने वाली निगरानी को कमजोर करती है बल्कि घर खरीदारों को वित्तीय जोखिम में भी डालती है।

नियामक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक सुविधा शुरू की है। अगर कोई बिल्डर अनधिकृत खाते के अलावा किसी अन्य खाते में भुगतान राशि लेता है तो आवंटी वेबसाइट पर जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। यूपी रेरा के अध्यक्ष संजय भूसरेड्डी ने मंगलवार को एक बयान में कहा, कुछ बिल्डर इस प्रणाली का दुरुपयोग कर रहे हैं, जो अस्वीकार्य है।

इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रेरा के नियमों के तहत, बिल्डर को अपनी हर परियोजना के लिए बताये गये बैंक खाते में ही भुगतान प्राप्त करना होता है और प्रचार सामग्री तथा खरीदार के दस्तावेजों में इस जानकारी का खुलासा करना होता है। यूपी रेरा ने कहा कि इस खाते में एकत्रित धनराशि का 70 प्रतिशत प्रतिदिन एक एस्क्रो खाते में स्थानांतरित किया जाता है और इसका उपयोग केवल परियोजना विकास के लिए किया जाता है, जिससे उस परियोजना का समय पर पूरा होना और वितरण सुनिश्चित होता है।

एस्क्रो खाता एक सुरक्षित, अस्थायी तृतीय-पक्ष खाता है जिसमें कुछ शर्तें पूरी होने तक धन या संपत्ति रखी जाती है जिससे लेनदेन में शामिल पक्षों को धोखाधड़ी या जोखिम से सुरक्षा मिलती है। एक तटस्थ मध्यस्थ यानी एस्क्रो एजेंट इस खाते का प्रबंधन करता है। नियामक ने कहा कि इन दिशानिर्देशों के बावजूद बिल्डर द्वारा भुगतान की राशियों को अन्य बैंक खातों में लिये जाने के कई मामले सामने आए हैं। इसी वजह से नियामक निगरानी को मजबूत करने के लिए रिपोर्टिंग सुविधा शुरू की गई है। भूसरेड्डी ने घर खरीदारों से आग्रह किया है कि वे सतर्क रहें और अपने निवेश की सुरक्षा के लिए शिकायत करने की सुविधा का इस्तेमाल करें।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...