back to top

खेलों के नए डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है यूपी

साढ़े 6 वर्ष में योगी सरकार के प्रयासों से बड़ी प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए यूपी को मिल रही प्राथमिकता

सैयद मोदी बैडमिंटन से पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, एशियन यूथ हैंडबॉल, कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग, डेविस कप और मोटो जीपी की भी मेजबानी कर चुका यूपी

नोएडा में नेशनल ताइक्वांडो और अयोध्या में सीनियर नेशनल आर्चरी का भी हुआ आयोजन, अगले वर्ष वाराणसी में फॉमूर्ला वन एच 20 वर्ल्ड चैंपियनशिप पावरबोट रेसिंग प्रस्तावित

विशेष संवाददाता लखनऊ। योगी सरकार ने प्रदेश में खेल गतिविधियों के साथ ही खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को तैयार करने में जो तेजी दिखाई है, उसका नतीजा ये हुआ है कि उत्तर प्रदेश खेलों के नए डेस्टिनेशन के तौर पर उभर रहा है। बड़े-बड़े आयोजनों की मेजबानी का अवसर यूपी को मिल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सैयद मोदी नेशनल इंटरनेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023 का शुभारंभ किया है। यदि इस वर्ष की बात करें तो खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स, एशियन यूथ हैंडबॉल चैंपियनशिप, कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग, डेविस कप, मोटो जीपी और क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे मुकाबलों का यहां आयोजन हो चुका है। बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को प्रदेश सरकार की सेवाओं में अवसर मिल रहा है। खेल गतिविधियों और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में हो रही वृद्धि के चलते प्रदेश के खिलाड़ियों का भी हौसला आसमान छू रहा है।

योगी सरकार ने विगत साढ़े 6 वर्ष में खेल इंफ्रास्ट्रक्चर में जो बदलाव किया है, उसका असर दिखने लगा है। इसका लाभ न सिर्फ प्रदेश के खिलाड़ियों को मिल रहा है बल्कि विभिन्न खेलों के अयोजन के लिए उत्तर प्रदेश को प्राथमिकता मिल रही है। इस वर्ष ही उत्तर प्रदेश ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन किया, जिसमें देश भर की यूनिवर्सिटीज के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी व नोएडा समेत दिल्ली में भी इसके मुकाबले खेले गए। इसी तरह लखनऊ में डेविस कप वर्ल्ड ग्रुप 2 का आयोजन किया गया, जिसमें भारत और मोरक्को के बीच मुकाबला खेला गया। हाल ही में मोटो जीपी का सफल आयोजन करके उत्तर प्रदेश ने पूरी दुनिया को अपनी ओर आकर्षित किया। इस आयोजन से खुश आयोजकों ने 2024 में भी मोटो जीपी कराने की मंशा जताई है। खेलो इंडिया और मोटो जीपी भारत के बाद यूपी ने अक्टूबर में नोएडा के इंडोर स्टेडियम में नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप को होस्ट किया, जिसमें देश भर के 5 हजार से अधिक एथलीट्स ने हिस्सा लिया। इसके अलावा अयोध्या में अभी सीनियर नेशनल आर्चरी का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के शीर्ष तीरंदाज अयोध्या में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। अगले वर्ष वाराणसी में फॉर्मूला वन एच 20 (एफ 1 एच20) वर्ल्ड चैंपियनशिप पावरबोट रेसिंग का भी आयोजन प्रस्तावित है।

उत्तर प्रदेश के अंदर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर बेहतरीन प्रयास प्रारंभ हुए हैं, जिसने प्रदेश को इस मामले में अग्रणी राज्य बना दिया है। खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करें तो हर ग्राम पंचायत में खेल का मैदान बनाने, हर ग्राम पंचायत में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल को स्पोर्ट्स किट उपलब्ध करवाने, सभी जिलों में खेल के स्टेडियम, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम पर कार्य किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा खर्च की जाने वाली राशि से गांव में ओपन जिम के निर्माण को प्राथमिकता दी गई है। उसी का परिणाम है कि प्रदेश में 83 स्टेडियम, 12 सिंथेटिक टेनिस कोर्ट, 67 बहुद्देशीय हॉल, 38 तरणताल, 15 सिंथेटिक हॉकी स्टेडियम, 3 सिंथेटिक रनिंग ट्रैक, 16 छात्रावास भवन, 2 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, 42 अत्याधुनिक जिम, 2 जूडो हॉल,11 कुश्ती हॉल, 6 शूटिंग रेंज, 2 इंडोर वॉलीबाल हॉल, 12 वेटलिफ्टिंग हॉल और 15 सिंथेटिक बास्केटबाल कोर्ट का निर्माण अब तक हो चुका है। योगी सरकार मेरठ में मेजर ध्यानचंद के नाम पर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के निर्माण को भी युद्धस्तर पर बढ़ा रही है तो वाराणसी में नए क्रिकेट स्टेडियम की भी हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आधारशिला रखी गई है।

खिलाड़ियों को भी किया जा रहा प्रोत्साहित

सीएम योगी के निर्देश पर प्रदेश में खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को लेकर भी व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। योगी सरकार ने विभिन्न खेलों को प्रोत्साहित करने के लिए आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में 50 अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों को 1ण्50 लाख रुपए मानदेय पर प्रशिक्षण के लिए रखा है। इसी मद में प्रदेश में एकलव्य क्रीड़ा कोष से 142 खिलाड़ियों को वर्तमान में आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। प्रदेश के अंतर्राष्ट्रीय खेलों ;ओलंपिकए विश्वकपए एशियन गेम्सए कॉमनवेल्थ गेम्सद्ध में पदक विजेता खिलाड़ियों की राजपत्रित पदों पर सीधी भर्ती की व्यवस्था भी की गई हैए जिसमें ललित उपाध्याय ;हॉकीद्ध को डीएसपी के रूप मेंए विजय कुमार यादव ;जूडोद्ध और दिव्या काकरान ;कुश्तीद्ध को नायब तहसीलदार के पद पर नियुक्ति पत्र जारी किए हैं। अब तक शासकीय और सार्वजनिक उपक्रमों में लोकसेवा आयोग की परिधि के बाहर के पदों की नियुक्ति के लिए 2 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था भी प्रदेश सरकार ने की है जिसके माध्यम से 500 खिलाड़ियों को उत्तर प्रदेश शासन की सेवाओं में और खासकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल में समायोजित किया गया है। प्रदेश सरकार ओलंपिकए विश्व कप समेत सभी अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पद्धाओं में पदक विजेता खिलाड़ियों को नगद धनराशि देती है। साथ ही इन प्रतियोगिताओं में हिस्सेदारी करने वाले खिलाड़ियों को भी सरकार प्रोत्साहन राशि देती है।

RELATED ARTICLES

कानपुर में ट्रेनिंग विमान क्रैश, दो पायलटों की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर। ग्वालटोली थाना क्षेत्र के नत्था पुरवा इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। ट्रेनिंग के दौरान चार सीटर विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए...

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...