back to top

रक्षाबंधन: 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त रात 12 बजे तक महिलाओं और एक सहयात्री को नहीं देना होगा किराया

  • रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा
  • बहनों की सुविधा और सम्मान के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संवेदनशील निर्णय
  • राखी बांधने मायके जाने वाली बहनों की राह होगी आसान, यात्रा खर्च की चिंता से मिलेगी मुक्ति
  • नारी सम्मान और जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा

लखनऊ । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशील एवं सराहनीय सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के इस निर्णय से रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों को यात्रा के दौरान किराए की चिंता नहीं करनी होगी। साथ ही, उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार का यह कदम रक्षाबंधन के पर्व को और अधिक आत्मीय, सहज एवं आनंदपूर्ण बनाने वाला है।

बहनों के सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को अपनी सरकार की प्राथमिकताओं में रखा है। रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की यह सुविधा इसी संवेदनशील सोच और ‘नारी सम्मान’ की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सरकार का प्रयास है कि पर्व के अवसर पर बहनों को अपने मायके अथवा प्रियजनों तक पहुंचने में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े।शासन के निर्णय के अनुसार नगरीय परिवहन की बसों में 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रक्षाबंधन के पहले और बाद में होने वाली यात्राओं में भी महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी का संकल्प,जनकल्याण के साथ नारी सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे आमजन के जीवन को सुगम और सुविधाजनक बनाया जा सके। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा भी इसी जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का हिस्सा है। यह निर्णय प्रदेश की मातृशक्ति के प्रति सरकार के सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है।सरकार के इस निर्णय से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सहजता से यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को यह सौगात ‘बहनों का सम्मान, परिवारों में खुशियां और सुगम यात्रा’ के भाव को साकार करती है।

RELATED ARTICLES

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

राजकीय/निजी आईटीआई में 27 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे प्रवेश

लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026 (छ: माह),...

 UPTET 2026 का परिणाम घोषित, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 60 जनपदों के 955 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा अध्यक्ष...

वाराणसी में जलभराव की समस्या के तत्काल समाधान के लिए युद्धस्तर पर कार्रवाई के निर्देश : मंत्री श्री एके शर्मा

लखनऊ । नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा ने वाराणसी भ्रमण के दौरान नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर...

राजकीय/निजी आईटीआई में 27 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे प्रवेश

लखनऊ। राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद, उत्तर प्रदेश, अलीगंज, लखनऊ द्वारा प्रदेश में चल रहे राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026 (छ: माह),...

 UPTET 2026 का परिणाम घोषित, 13 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल

प्राथमिक स्तर पर 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% अभ्यर्थी हुए उत्तीर्ण, 60 जनपदों के 955 केंद्रों पर हुई थी परीक्षा अध्यक्ष...

शुरुआती कारोबार में बाजार कमजोर, सेंसेक्स 45.17 अंक और निफ्टी 6.40 अंक फिसला

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। वैश्विक अनिश्चितता से बाजार की धारणा प्रभावित...

नेपाल में क्यों आया विनाशकारी जलप्रलय, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने बताई असली वजह

बर्फ और चट्टानों के बड़े हिस्से के खिसकने से ल्हेंडे नदी में आया मलबा; नेपाल में 157 शव बरामद, तिब्बत में भी भारी...

रंग-बिरंगी राखियों से सजने लगे बाजार, डिजाइनर राखी की मांग ज्यादा

लखनऊ। रक्षाबंधन का त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी हैं। इस खास दिन बहनें अपने भाइयों के कलाई पर राखी बांधने का इंतजार...