back to top

इस्कॉन मंदिर में धूमधाम से मना बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ (इस्कॉन) मंदिर, लखनऊ में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी शुक्रवार को श्री बलराम पूर्णिमा महा महोत्सव धूम-धाम से मनाया गया। इस्कॉन मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने बलराम पूर्णिमा महोत्सव के विषय में बताया कि केवल श्रीकृष्ण ही भगवान है, वह सेवा लेते हैं, बाकी सभी सेवा करते हैं। यदि हम भगवान की सेवा करना चाहते हैं तो हमें निश्चित रूप से बलराम जी का सहारा लेना पड़ेगा। गुरू के माध्यम से ही सेवा की जा सकती है और बलराम जी आदि गुरू है, वह सभी के गुरू हैं। बलराम जी 05 रसों में भगवान की सेवा शांत भाव (रस), दास्य भाव, सांख्य भाव, वात्सल्य भाव एवं माधुर्य भाव में करते हैं। प्रभु जी ने अपनी कथा में बताया कि हमे भगवान के जन्म के बारे में जानना चाहिए, बलराम जी का आविर्भाव अत्यन्त रहस्यपूर्ण है, यह हमें जानना चाहिए। यदि हम चाहते हैं कि हमारे हृदय में भगवान का आविर्भाव हो तो हमें अपने हृदय से 06 अनर्थो को समाप्त करना पड़ेगा। यह हैं काम, क्रोध, लोभ, मोह, मद एवं मत्सर्य और यह सिर्फ गुरू की शरणागति से ही संभव हो सकता है। श्री बलराम जी अनंत ब्रह्मण्डों का भार ग्रहण कर भगवान की सेवा करते हैं, श्री बलराम जी सम्पूर्ण ब्रह्मण्डो में एक चौथाई आध्यात्मिक जगत के पालन कर्ता हैं अर्थात वे ही गुरु तत्व हैं अंत में प्रभु जी ने बताया की श्री बलराम जी की कृपा के बगैर भगवान की भक्ति नहीं हो सकती उनकी कृपा के बगैर कोई भी कृष्ण प्रेम प्राप्त नहीं कर सकता क्योंकि श्री बलराम जी निरंतर भगवान श्रीकृष्ण की सेवा में रत रहते हैं। अंत में प्रभु जी ने सभी भक्तों से निवेदन किया वे सभी हरे कृष्ण महामंत्र का निरंतर जप करें और श्री बलराम जी की कृपा प्राप्त करें। आज के महा महोत्सव का प्रारम्भ मन्दिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी ने अभिषेक कर किया, उपस्थित सभी भक्तों ने बड़े उमंग के साथ क्रमश: विशेष आरती, कीर्तन, नृत्य, कथा महात्म्य का आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत मे सभी उपस्थित भक्तों ने स्वादिष्ट एकादशी प्रसाद ग्रहण किया।

RELATED ARTICLES

रक्षाबंधन पर्व : राखी बांधकर बहनों ने भाइयों से लिया रक्षा का वचन

लखनऊ। शुक्रवार को भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने भाई को तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा...

251 जोड़ों ने एक साथ किया आचार्य सुबल सागर महाराज का ‘पड़गाहन’

लखनऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित जैन मंदिर में एक अलौकिक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला। यहाँ...

आशियाना जैन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर लोगों ने लिया मुनियों की रक्षा का वचन

भगवान श्रेयांसनाथ का मोक्ष कल्याणक धूमधाम से मनाया गया लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान रक्षाबंधन पर्व श्रद्धा एवं भक्ति...

कजरी तीज कल, सुहाग के लिए महिलाएं रखेंगी व्रत

लखनऊ। कजरी तीज हिंदू धर्म के प्रमुख व्रत-त्योहारों में से एक है, जिसे सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, सुखी वैवाहिक जीवन और...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...